फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Demand to give Z plus security to Nupur Sharma

नूपुर शर्मा को जेड प्लस सिक्योरिटी देने की मांग, बजरंग दल ने निकाला मार्च

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Demand to give Z plus security to Nupur Sharma
पानीपत। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को विवादित बयान पर भाजपा से निष्कासित की गईं प्रवक्ता नूपुर शर्मा के समर्थन में संजय चौक से लघु सचिवालय तक रोष मार्च निकाला। उन्होंने सरकार से नूपुर शर्मा को जेड प्लस सिक्योरिटी देने की मांग की है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। बजरंग दल के प्रांत अखाड़ा प्रमुख कर्ण सिंह ने मार्च का नेतृत्व किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुछ संगठन देश का माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। कोई भी धर्म हिंसा के रास्ते पर चलने की सीख नहीं देता है। बजरंग दल देश विरोधी ताकतों को पनपने नहीं देगा। हर ताकत को मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। नूपुर शर्मा ने वही बयान दिया, जो कुरान में लिखा है। उन्होंने सरकार से मांग है कि नूपुर शर्मा को जेड प्लस सिक्योरिटी दी जाए। बजरंग दल की जिला विद्यार्थी परिषद के जिला प्रभारी भारत ने कहा कि वह नूपुर शर्मा के साथ खड़े हैं। पूरा देश उनके साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed