फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Demand to build Model Town police station near the post office

Panipat News: मॉडल टाउन का पुलिस थाना डाकघर के नजदीक बनाने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Demand to build Model Town police station near the post office
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। जिला स्तरीय जनता समाधान शिविर में वीरवार को 30 लोगों ने अपनी शिकायत रखी। ज्यादातर शिकायतें परिवार पहचान पत्र, पेंशन से संबंधित रही। एक व्यक्ति ने मॉडल टाउन का जर्जर हो चुका पुलिस थाना डाकघर के नजदीक खाली जमीन पर बनाने की मांग की।

जनता समाधान शिविर वीरवार को जिला सचिवालय के द्वितीय तल स्थित सभागार में लगाया गया। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने जन कहा कि जनता की एक-एक शिकायत का समाधान किया जा रहा है। अधिकारी लोगों की समस्याओं का समाधान करने में गंभीरता से काम करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं एसडीएम मनदीप कुमार ने प्रत्येक विभाग की लंबित समस्याओं की रिपोर्ट ली और इनको समय पर समाधान करने के निर्देश दिए। डीएसपी आत्माराम ने कहा कि हमें जनता से सीधे संवाद का अवसर मिलता है। हर शिकायत का प्राथमिकता से समाधान किया जा रहा है। कचरौली गांव के लख्मी, रामदिया, सूरजभान , विनोद, राजकुमार वासी कचरौली ने प्रशासन से गांव के अंदर लगी फैक्टरी हटवाने की मांग की। यशपाल ने मॉडल टाउन स्थित डाकघर के साथ जमीन पर मॉडल टाउन का पुलिस थाना बनवाने की मांग की। कार्तिक ने दिव्यांग पेंशन योजना का लाभ लेने की मांग की। सत्यवान ने ऑनलाइन जमाबंदी में मलकियत कराने की मांग की। सूरजभान ने राशन डिपोधारक पर दुर्व्यवहार करने के आरोप लगाए और इसमें कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर सीईओ डॉ. किरण, नगर निगम की संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी, डीडीपीओ राजेश शर्मा, डिप्टी सीएमओ दिव्या साहनी, डीईओ राकेश बूरा, डीएफएससी नीतू, ईएसआई से डॉ. प्रज्ञा, जन स्वास्थ्य विभाग से कार्यकारी अभियंता करण बहल, डीपीओ परमिंदर कौर, सहायक अभियंता कृषि सुधीर, डॉ. अशोक लोहान मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed