फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Demand raised to close the purchase portal and purchase crops through commission agents

Panipat News: खरीद पोर्टल बंद कर आढ़तियों के माध्यम से फसल खरीद की उठाई मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Demand raised to close the purchase portal and purchase crops through commission agents
पानीपत। अखिल भारतीय किसान सभा ने फसल खरीद पोर्टल बंद कर पुराने तरीके से आढ़तियों के माध्यम फसल खरीद करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

सभा ने इसको लेकर सोमवार को जिला केंद्र में बैठक की। जिला प्रधान डॉ. सुरेंद्र मलिक और जिला सचिव राजपाल ने अनाज मंडी आढ़तियों के आंदोलन का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि खरीद पोर्टल प्रणाली बंद किया जाएग। आढ़तियों के माध्यम से सरकार के किए गए तय मूल्य के अनुसार बिना शर्त खरीद की जाए। समर्थन मूल्य से कम रेट पर किसानों से सरसों की खरीद को तुरंत बंद किया जाए। किसान नेताओं ने पानीपत अनाज मंडी का दौरा करते हुए जिला केंद्र की बैठक की। उन्होंने सरकार से आढ़तियों की मांगों को सुनकर समाधान की मांग की। इस मौके पर कोषाध्यक्ष दिलावर सिंह राठी, गुलाब सिंह पट्टी कल्याणा, उप प्रधान सीताराम शर्मा, राम रूप सैनी, कंवर सिंह छौक्कर, रामकिशन कुंडू, जयपाल कादियान, रघुवीर सिंह चमराड़ा, गुलाब सिंह पट्टीकल्याणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed