फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Demand is one crore units per day, production is only 75 to 80 lakhs

रोजाना 75 से 80 लाख ही हो पा रहा बिजली उत्पाद, मांग 1 करोड़ से ज्यादा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Demand is one crore units per day, production is only 75 to 80 lakhs
पानीपत। पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष 26 करोड़ यूनिट बिजली की मांग बढ़ गई है। इस वक्त रोज 75 से 80 लाख यूनिट की बिजली का उत्पादन है जबकि मांग एक करोड़ यूनिट से अधिक है। बिजली निगम उत्पादन को बढ़ा नहीं पा रहा है, जिसकी वजह कोयले की कमी बताई जा रही है। जनता त्राहि-त्राहि कर रही है।
विज्ञापन

बिजली निगम को प्रतिमाह 22 करोड़ यूनिट बिजली मिल रही जबकि एक करोड़ प्रति दिन के अनुसार महीने में 30 करोड़ यूनिट की आवश्यकता है। बिजली निगम अपना इंफ्रास्ट्रक्चर लगातार मजबूत करने में लगा है लेकिन इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने का फायदा भी नहीं है जब उत्पाद ही न हो। जिले में 18 फीडर नए लगाए जा रहे हैं, लेकिन समस्या ये है कि जब बिजली की नहीं मिलेगी तो आपूर्ति के लिए तैयार किए जा रहे इंफ्रास्ट्रक्चर किसी काम का नहीं रह जाएगा।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र को रोज 45 लाख यूनिट चाहिए, मिल रही 30 से 32 लाख यूनिट
औद्योगिक नगरी होने के कारण पानीपत सर्कल को मिल रही बिजली का आधा हिस्सा फैक्टरियों में जाता है। उद्यमियों की मानें तो उनकी प्रतिदिन की मांग 50 लाख यूनिट से अधिक है। बिजली निगम के मुताबिक 45 लाख यूनिट चाहिए, लेकिन प्रतिदिन 30 से 32 लाख यूनिट ही जा पा रही है। अप्रैल में 9.90 करोड़ यूनिट बिजली सप्लाई की गई है। यहां तक कि कटौती की वजह से इस महीने करीब तीन दिन फैक्टरियों का उत्पादन भी ठप रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed