{"_id":"68dc3070a34e32bde80ad04d","slug":"demand-for-arrest-of-accused-in-labourers-death-case-panipat-news-c-244-1-pnp1006-144739-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: श्रमिक की मौत के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: श्रमिक की मौत के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Wed, 01 Oct 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Wed, 01 Oct 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
सनौली। अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन राज्य संयुक्त सचिव राजेंद्र व सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन राज्य सचिव सुनील दत्त ने सनौली थाना प्रभारी वेदपाल को आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि 20 सितंबर को डायना मैक्स टेक्सटाइल फैक्टरी अधमी-अतौलापुर गांव में फैक्टरी मालिकों की लापरवाही व सुरक्षा नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए श्रमिकों को जानलेवा कैमिकल युक्त पानी के टैंक में काम करते हुए दो मजदूरों की मौत हो गई थी। मामले में 10 दिन बीत जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं हो पाई है। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति जिला अध्यक्ष एडवोकेट पायल ने कहा कि समय रहते तत्परता से कार्रवाई नहीं हुई तो मजदूरों के संगठन पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए सड़क पर आने और पुलिस थाना सनौली पर धरना प्रदर्शन को मजबूर होंगे। सनौली खुर्द थाना प्रभारी वेदपाल ने बताया कि पुलिस आरोपी फैक्टरी मालिक की तलाश में दबिश दे रही है। संवाद
विज्ञापन