फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Delhi Police personnel accused of poisoning his wife

Panipat News: दिल्ली पुलिस के कर्मी पर पत्नी को जहर पिलाने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Delhi Police personnel accused of poisoning his wife
समालखा। छदिया गांव में दिल्ली पुलिस के कर्मी अपनी सहकर्मी के साथ प्रेम प्रसंग के चलते पत्नी को जहर पिलाने का आरोप लगा है। पुलिस ने साले की शिकायत पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

समालखा पुलिस को दी शिकायत में रोहतक के कुलताना गांव निवासी साले संजय ने बताया कि उसकी बहन ममता की शादी छदिया गांव निवासी दिल्ली पुलिस के कर्मी के साथ वर्ष 2011 में हुई थी। उसे एक बेटा और एक बेटी है। उसका आरोप है कि जीजा का दिल्ली पुलिस में उनकी सहकर्मी के साथ प्रेम प्रसंग है, जिसका बहन विरोध करती थी। इसके चलते जीजा उसकी बहन और बच्चों को मारना चाहता है। जीजा और उनकी प्रेमिका अक्सर फोन पर बहन के खिलाफ षड्यंत्र रचते हैं। प्रेमिका जीजा को अपना पति बताती है। इस संबंध में कई बार पंचायत हो चुकी है, लेकिन कोई हल नहीं निकला। साले संजय ने पुलिस को बताया कि गत 13 दिसंबर को बहन ने मां को कॉल कर बताया था कि उसकी जान को खतरा है और अगले दिन पता लगा कि वह समालखा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती है। इसके बाद वे पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल में बहन ने बताया कि पति ने अपनी सहकर्मी से कॉल कर कहा था कि आज काम हो जाएगा। इसके बाद उसे कुछ पीने के लिए दिया। पीने से मना करने पर उसे जबरन जहरीला पदार्थ पिला दिया। कहा कि अब कोई रुकावट नहीं है। संजय ने बताया कि 11 नवंबर को बहन ने पति के खिलाफ पुलिस को उसके साथ मारपीट करने की शिकायत दी थी। अवैध संबंध का पत्नी अक्सर विरोध करती थी। आरोपी पुलिसकर्मी ने अपनी प्रेमिका के साथ फोन पर एकमत होकर वारदात को अंजाम दिया है। गंभीर अवस्था में महिला को समालखा के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। इस मामले में पुलिसकर्मी और उसकी सहकर्मी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed