फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   DElEd exam will start from February 15, will run till 25

15 फरवरी से शुरू होंगी डीएलएड की परीक्षा, 25 तक चलेंगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
DElEd exam will start from February 15, will run till 25
पानीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने एलिमेंटरी एजूकेशन (डीएलएड) की डेट शीट जारी कर दी है। प्रवेश वर्ष-2019 व 2020 के डीएलएड प्रथम वर्ष और प्रवेश वर्ष- 2019 के द्वितीय वर्ष (रि-अपीयर) की परीक्षाओं का संचालन 15 फरवरी, 2022 से करवाया जा रहा है। इन परीक्षाओं का तिथि-पत्र बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि डीएलएड प्रथम वर्ष एवं डीएलएड द्वितीय वर्ष (रि-अपीयर) की परीक्षाएं 15 फरवरी से आरंभ होकर 25 फरवरी तक चलेंगी। ये परीक्षाएं पांच जनवरी 2022 से आरंभ होनी थी, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इन परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन

बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि इन परीक्षाओं का समय दोपहर दो से शाम पांच बजे तक और 25 फरवरी को संचालित होने वाली परीक्षाओं का समय दोपहर दो से शाम चार बजे तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ से 14 फरवरी तक आयोजित होंगी प्रायोगिक परीक्षाएं
बोर्ड अधिकारियों के अनुसार बाह्य प्रायोगिक परीक्षा संबंधित जिले की डाइट में तथा भिवानी जिले के छात्र-अध्यापकों की बाह्य प्रायोगिक परीक्षा डाइट बिरही कलां (चरखी-दादरी) में संचालित होंगी। इसके अतिरिक्त डीएलएड छात्र-अध्यापकों की आंतरिक प्रायोगिक परीक्षा संबंधित शिक्षण संस्थानों में 09 फरवरी से 14 फरवरी तक संचालित करवाई जाएंगी। संबंधित डाइट, शिक्षण संस्थान बाह्य एवं आंतरिक प्रायोगिक मूल्यांकन के अंक नौ फरवरी से बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर ऑनलाइन भरे जाएंगे ।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed