फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Delay in construction of big projects of the corporation

Panipat News: निगम के बड़ी परियोजनाओं का निर्माण में मिली सुस्ती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Delay in construction of big projects of the corporation
पानीपत। नगर निगम के ऑडिटोरियम और इंडोर स्टेडियम का निर्माण कार्य सुस्त चल रहा है। इस गति में निर्माण कार्य निर्धारित समय पर पूरा होना मुश्किल है। वहीं एग्रो मॉल में निगम के नए कार्यालय बनाने का काम बंद पड़ा है। निगम आयुक्त डॉ. पंकज ने औचक निरीक्षण किया तो ठेकेदारों की लापरवाही सामने आई। आयुक्त ने निगम के इंजीनियरिंग शाखा के अधिकारियों की अनदेखी पर नाराजगी जाहिर की। वहीं निगम आयुक्त ने संबंधित ठेकेदारों को काम में देरी होने पर भुगतान काटने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त डॉ. पंकज ने वीरवार को शहर में चल रही बड़ी परियोजनाओं (प्रोजेक्ट) का औचक निरीक्षण किया। वे सेक्टर-12 में बहुमंजिला ऑडिटोरियम के निर्माण कार्य स्थल पर पहुंचे। यहां अब भूतल पर निर्माण कार्य चल रहा है। उन्होंने अधिकारियाें से आवश्यक जानकारी ली। जो निर्धारित समय के अनुरूप नहीं मिला। निगम आयुक्त ने कहा कि बड़े प्रोजेक्ट से शहर को नया रूप और शहरवासियों को सुविधाएं भी मिलेंगी। इस तरह के प्रोजेक्ट का काम तेज होना चाहिए। वे इसके बाद पुरानी सब्जी मंडी में निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम पर पहुंचे। यहां भी निर्माण कार्य धीमा मिला। उन्हाेंने कहा कि ठेकेदार को निर्धारित समय में काम करना होगा। निगम आयुक्त गोहाना रोड के सामने एग्रो मॉल में पहुंचे। यहां नगर निगम के दोनों कार्यालय शिफ्ट किए जाने हैं। ठेकेदार को कार्यालय बनाने का काम दिया गया है। यहां काम बंद मिला। निगम आयुक्त ने इस पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इस तरह मनमर्जी से काम बंद करना ठीक नहीं हैं। उन्होंने इंजीनियरिंग शाखा के अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बॉक्स
नैन गोअभ्यारण्य की राशि बढ़ाकर साढ़े सात लाख की
निगम आयुक्त ने इसके साथ नैन गांव स्थित गोअभ्यारण्य का दौरा किया। यहां गोवंश को लेकर सुविधाओं और चारे की जानकारी ली। गोअभ्यारण्य के प्रधान ने बताया बजट के अभाव में गोवंश संभालने में परेशानी आती है। गोवंश चारे के बिना नहीं रह सकता। निगम आयुक्त ने पांच लाख की राशि को बढ़ाकर साढ़े सात लाख रुपये कर दिया है। उन्होंने इसको निगम चुनाव के बाद बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने का भरोसा दिया। इस मौके पर डीएमसी अरुण भार्गव, जेई अजय छौक्कर व सीएसआई सुरेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलबीर खर्ब
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed