फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Deepanjali stood first in the speech competition

Panipat News: भाषण प्रतियोगिता में दीपांजलि रहीं प्रथम

Fri, 26 Sep 2025 02:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 26 Sep 2025 02:57 AM IST
सार

पानीपत के एसडी पीजी कॉलेज में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत भ्रष्टाचार विरोधी कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें विद्यार्थियों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ शपथ ली और भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम से छात्रों में ईमानदारी के प्रति जागरूकता बढ़ी।

विज्ञापन
Deepanjali stood first in the speech competition

विस्तार

संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पानीपत। एसडी पीजी कॉलेज में वीरवार को सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी विषय पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल और कॉलेज की एनएसएस इकाई के संयुक्त तत्वावधान में किया। कार्यक्रम में भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें बीए प्रथम वर्ष की दीपांजली ने पहला स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में बीएससी प्रथम वर्ष की खुशबू ने दूसरा और बीए तृतीय वर्ष की इशिका जैन ने तीसरा स्थान हासिल किया। वंश और इति जैन को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। निर्णायक की भूमिका डॉ. संतोष कुमारी और डॉ. जुगमती ने निभाई। अतिथियों ने विद्यार्थियों को ईमानदारी और सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। मुख्यातिथि के रूप में आईओसीएल के वरिष्ठ महाप्रबंधक विजिलेंस गौतम प्रिया, उप महाप्रबंधक विजिलेंस मोहम्मद अरशद हुसैन, मुख्य प्रबंधक एम्प्लॉई मैनेजमेंट सर्विस संदीप गोयल, वरिष्ठ प्रबंधक विजिलेंस चेतन काम्बले और प्रबंधक ईआर विजेंद्र कुमार रहे। प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्यातिथि ने कहा कि भ्रष्टाचार समाज और राष्ट्र की उन्नति में सबसे बड़ा अवरोधक है। इसके खिलाफ सभी वर्गों को जागरूक रहकर प्रयास करना होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed