{"_id":"647ba93853faafd71c0c5549","slug":"debate-between-senior-deputy-mayor-and-former-councilor-for-tying-cows-panipat-news-c-244-1-pnp1004-289-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: गोवंश बांधने के लिए सीनियर डिप्टी मेयर और पूर्व पार्षद के बीच बहस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: गोवंश बांधने के लिए सीनियर डिप्टी मेयर और पूर्व पार्षद के बीच बहस
विज्ञापन
पानीपत। बेसहारा गोवंशों की समस्या से जूझ रहे शहरवासियों ने शनिवार को सीनियर डिप्टी मेयर दुष्यंत भट्ट के सेक्टर छह स्थित निवास स्थान पर खूंटा गाड़ कर गोवंश बांधा और प्रदर्शन किया। इस दौरान सीनियर डिप्टी मेयर और प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे पूर्व पार्षद जोगिंद्र स्वामी के बीच बहस हो गई। भट्ट ने उनको राजनीति चमकाने की बात कह दी। जोगिंद्र स्वामी ने कहा कि जब तक शहर पूरी तरह से गोवंश मुक्त नहीं हो जाता, तब तक वे ये लड़ाई लड़ते रहेंगे।
पूर्व पार्षद ने कहा कि इससे पहले पार्षद लोकेश नांगरू के निवास स्थान पर गोवंश बांधा गया था, अब मेयर, विधायक, सांसद और अधिकारियों के घर के बाहर भी खूटें गाड़कर गोवंश बांधेंगे। सीनियर डिप्टी मेयर ने पहले गुलदस्ता देकर जोगिंद्र स्वामी का स्वागत किया। जोगिंद्र स्वामी ने कहा कि 27 अप्रैल को नगर निगम कार्यालय से सांड़ विवाह करवाया फिर 16 मई को पार्षद लोकेश नांगरू के यहां खूंटा गाड़ा गया। तब शहर के लोगों को आश्वासन मिला। अब सीनियर डिप्टी मेयर के घर के बाहर खूंटा गाड़ा है। शहर की सड़कों पर गोवंंश के झुंड खड़े हैं। निगम दावों के सिवाय कुछ नहीं कर रहा है। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में गोचरांद की सैकड़ों एकड़ भूमि खाली पड़ी है। जिसमें इन सभी गोवंश के लिए रहने और खाने की व्यवस्था की जा सकती है।
सीनियर डिप्टी मेयर ने कहा कि गोवंश को लेकर गंभीरता से कार्य किया जा रहा है। गोशाला बनाने के लिए राज्य सरकार को फंड जारी करने के लिए पत्र भेजा गया है। जल्दी ही इस समस्या का समाधान कर लिया जाएगा। इस अवसर पर डीपी ग्रोवर, रणजीत भोला ,सरदार कंवलजीत सिंह, अजय राणा, नरेंद्र बैरागी, मनोज पाल , कुणाल कपूर, सुरेश नारंग और विनोद वधवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
बॉक्स
शहर में चार हजार गोवंश
शहर में करीब चार हजार गोवंश है। निगम हर रोज मुश्किल से 10-12 गोवंश उठा पा रहे हैं। जबकि नैन गोशाला प्रबंधन गोवंश लेने को तैयार है। प्रशासनिक अधिकारियों के आदेश के बाद भी अभियान तेज नहीं किया जा रहा है।