फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Death in accident, family members showed the photo then came to know

हादसे में मौत, परिजनों ने फोटो दिखाई तो पता चला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Death in accident, family members showed the photo then came to know
पानीपत। जीटी रोड पर पार्क अस्पताल के सामने हादसे में युवक की मौत हो गई। लापता होने पर युवक के परिजन जब उसे ढूंढते घटना स्थल पर पहुंचे और वहां फोटो दिखाई तो लोगों ने कहा कि इनकी मौत हो चुकी है। इनका सुनते ही परिवार वालों में चीख पुकार मच गई। परिजन सामान्य अस्पताल पहुंचे और शव गृह में रखे शव को देखकर पहचान की।
विज्ञापन

गांव सिवाह स्थित सुरेश कॉलोनी निवासी निखिल पाठक ने बताया कि उसका बड़ा भाई सुशील पाठक गुप्ता इंटरनेशनल में काम करता था। वीरवार देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा तो उन्होंने तलाश शुरू कर दी। वह देर रात को पूछताछ करते हुए पार्क अस्पताल के पास पहुंचे और आस पास के लोगों को फोटो दिखाई। उन्होंने पहचान लिया और बताया कि उसकी सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। उसे कोई वाहन टक्कर मारकर फरार हो गया। वह सामान्य अस्पताल पहुंचे तो शव गृह में भाई का शव मिला। तब पहचान की। इसके बाद सेक्टर 29 थाना पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed