फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Deadly attack on zip candidate's husband, threatened to shoot

जिला परिषद की प्रत्याशी के पति पर दूसरी प्रत्याशी के पति ने किया जानलेवा हमला, गोली मारने की दी धमकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on zip candidate's husband, threatened to shoot
चुनावी रंजिश
विज्ञापन

जिप प्रत्याशी के पति पर जानलेवा हमला, गोली मारने की दी धमकी
पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू की
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। मतलौडा के वार्ड सात में चुनावी रंजिश में जिला परिषद प्रत्याशी के एडवोकेट पति पर दूसरी प्रत्याशी के पति ने हमला कर दिया। वारदात को घर में घुसकर अंजाम दिया गया है। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने प्रत्याशी की सास पर भी हमला किया है और पिस्तौल निकालकर भविष्य में उनके खिलाफ चुनाव लड़ने पर गोली मारने की धमकी दी है। घायलों ने सिविल अस्पताल में मेडिकल कराकर इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले में आरोपियों पर केस दर्ज कर धरपकड़ शुरू कर दी है।

छिछड़ाना गांव निवासी मेहरो देवी ने बताया कि उनकी पुत्रवधू मनोरमा वार्ड सात से जिला परिषद का चुनाव लड़ी थी। गांव निवासी जिला परिषद सदस्य संदीप भी मैदान में था। उसकी पत्नी चुनाव लड़ रही थी। पूर्व पार्षद संदीप उनसे चुनावी रंजिश रखता है। मंगलवार को वे सभी लोग अपने घर थे। शाम को किसी ने उसके मकान की बेल बजाई। उसने दरवाजा खोला तो संदीप कुछ लोगों के साथ दरवाजे पर खड़ा था। उसने कहा कि वह अपने बेटे संदीप को बुलाए। उसने संदीप को बुलाया। संदीप के आते ही पूर्व पार्षद ने उसके साथ गालीगलौज शुरू कर दी। उसके साथ आए लोगों ने उन्हें ललकारा कि आज इसे उनके विपक्ष में चुनाव लड़ने का सबक सिखा देते हैं। इसके बाद सभी आरोपियों ने उन पर एकजुट होकर ताबड़तोड़ हमला किया। कुछ लोग घर की छत के रास्ते भीतर घुस गए। उसके बेटे संदीप को गंडासी मारी गई। इसमें उसकी अंगुली कट गई। आरोपी संदीप ने पिस्तौल निकालकर गोली मारने की धमकी दी। गांव खलीला के कुलदीप व रणबीर ने डंडे से हमला किया। इसमें वो भी घायल हो गई। आरोपी वहां से उनके धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed