फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dead body of youth missing from Karnal found in Panipat

बड़े भाई को कॉल कर कहा था कि आत्महत्या करने जा रहा, तीन दिन बाद नहर में मिला युवक का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth missing from Karnal found in Panipat
पानीपत। करनाल से बड़े भाई को कॉल कर मरने की सूचना देकर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता आकाश चौहान (26) का शनिवार को पानीपत में दिल्ली पैरलल नहर में शव मिला। पानीपत पुलिस और करनाल सिटी पुलिस ने शव को बाहर निकाला और सामान्य अस्पताल पानीपत में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। 27 मई को बड़े भाई की शिकायत पर करनाल सिटी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

करनाल सिटी थाने की पुलिस को दी शिकायत में जुंडला गेट निवासी गौरव पुत्र श्यामलाल ने बताया था कि उसका छोटा भाई आकाश 26 मई को शाम साढ़े छह बजे बाइक पर घर से निकला था। आकाश ने कॉल कर उससे कहा था कि वह मर रहा है। अब घर को तुम संभाल लेना। उसने आकाश की लोकेशन पूछी लेकिन उसने कहा कि तुम मुझे नहीं ढूंढ सकते और फोन काट दिया। उसने आकाश की पत्नी को यह बात बताई तो पत्नी ने कहा कि मामूली कहासुनी के बाद वह घर से चला गया था। घर वालों ने आकाश की तलाश की तो उसकी बाइक नहर किनारे खड़ी मिली। उन्होंने डॉयल 112 पर कॉल कर सूचना दी। पुलिस ने खोजबीन की लेकिन आकाश का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। शनिवार को पानीपत में विराट नगर के पास दिल्ली पैरलल नहर में उन्हें शव दिखाई दिया। नहर से निकालने पर उसकी पहचान आकाश के रूप में हुई।
विज्ञापन

भाई गौरव के अनुसार आकाश चौहान की शादी 10 माह पहले ही हुई थी। उसके पिता श्यामलाल पुलिस लाइन में धोबी का काम करते हैं। आकाश पिता के साथ काम में हाथ बंटाता था। गौरव ने बताया कि वह दो भाई है। आकाश उसका छोटा भाई था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed