फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   dead body found

नहर में पैर फिसलने से लापता हुए सबमर्सिबल कारोबारी का पांचवें दिन मिला शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 02:31 AM IST
विज्ञापन
dead body found
दिल्ली पैरलल नहर में लापता हुए जींद निवासी सबमर्सिबल कारोबारी का शव गोहाना तहसील के गांव मोई हुड्डा के पास नहर से मिला है। कारोबारी के लापता होने के पांचवें दिन सोमवार को परिजन ढूंढते हुए गोहाना पहुंचे, जहां उन्हें 11:20 बजे शव नहर में मिला। परिजनों ने पुलिस की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला और पानीपत के सामान्य अस्पताल लेकर आए। यहां पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

जींद के गांव बिशंबर नगर निवासी सुभाष ने बताया कि उनके तीन बेटियां और दो बेटे हैं। बड़े बेटे प्रवीन (21) की पानीपत में अपने मामा राजेश के साथ गढ़ी सिकंदरपुर के पास सबमर्सिबल की फैक्टरी में पार्टनरशिप थी। तीन साल से वह पानीपत में रह रहा था। चार मार्च को प्रवीन श्रमिकों से कुछ दूूर के लिए घूमने जाने की बात कहकर फैक्टरी से निकला था। वह दिल्ली पैरलल नहर और यमुना पश्चिम लिंक नहर के बीच फोन पर बात करता हुआ जा रहा था, इस दौरान नहर के किनारे खड़ा हो गया और पैर फिसलने से उसमें गिरकर बह गया। तब से प्रवीण का कोई पता नहीं था। परिजनों ने पुराने औद्योगिक थाने में बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और तलाश शुरू कर दी। सोमवार को नहर में गिरने की आशंका पर वे उसे तलाश करते हुए गोहाना पहुंचे। उन्हें सुबह 11:20 बजे गांव मोई हुड्डा के पास नहर में शव बहते दिखा। पुलिस की मदद से शव को निकलवाया गया तो प्रवीण का ही निकला।
विज्ञापन

हिसार में तय की थी बेटे की शादी, मातम में छाई खुशियां
पिता सुभाष ने बताया कि उनकी गांव में हलवाई की दुकान है। प्रवीन से छोटा बेटा आशू भी उनका हाथ बंटाता है। कुछ दिन पहले ही प्रवीन की सगाई हिसार के गांव बरवाला निवासी युवती से की गई थी। एक माह बाद उसकी शादी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों के बयान दर्ज कर मामले में 174 की कार्रवाई की गई है। -इंस्पेक्टर कमलजीत सिंह, पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed