फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dead body found in the field, murder case registered

हत्या कर शव को खेत में फेंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Dead body found in the field, murder case registered
पानीपत। गांव बडौली की पंचायती जमीन में लगी धान की फसल के बीच बुधवार की सुबह खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए खेत में फेंका गया है। मशक्कत के बाद भी देर शाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में गांव बडौली निवासी किसान जोगिंद्र सिंह ने बताया कि उसने 12 एकड़ पंचायती जमीन ठेके पर ले रखी है। जमीन में दो एकड़ धान की फसल लगी है। वह बुधवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे खेत में फसल की देखरेख के लिए पहुंचा था। तभी उसकी नजर खून से लथपथ शव पर पड़ी। शव का सिर जमीन में धंसा हुआ था। उसने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची तथा शव को धान की फसल से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मौके पर पहुंचे एसआई रामनिवास ने बताया कि उन्होंने मृतक के सिर पर पानी डालकर मिट्टी को हटाया तो चोट के गहरे निशान नजर आए। मृतक के सिर और गर्दन पर चोट के काफी निशान देखे गए।
विज्ञापन

एसआई रामनिवास ने बताया कि मृतक की आयु करीब 30 से 35 वर्ष के बीच है। मृतक की जेब से कोई पहचान पत्र बरामद नहीं हुआ है। मृतक की फोटो लेकर पुलिस की टीम आसपास की गोशालाओं, भट्ठे और ढाबे पर जाकर शिनाख्त के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पुलिस की तरफ से सभी गांवों के सरपंचों का एक ग्रुप बनाया गया है, जिसमें अज्ञात युवकों की फोटो डालकर पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी।

वर्जन
अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं चिकित्सकों के बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। शिनाख्त के लिए शव को फिलहाल शवगृह में रखवा दिया गया है, शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझाने में पुलिस टीम जुट गई है।
- राम निवास, सहायक थाना प्रभारी, सदर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed