फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   DC reprimand imposed BDPO

डीसी ने लगाई बीडीपीओ को फटकार

Tue, 22 Jul 2014 12:51 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, पानीपत
अमर उजाला/ब्यूरो, पानीपत Updated Tue, 22 Jul 2014 12:51 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। डीसी अजित बालाजी जोशी ने सभी खंड विकास कार्यालयाें की खस्ता हालत पर बीडीपीओ की जमकर क्लास लगाई।
विज्ञापन


उन्होंने कंप्यूटर लैब सहित इंटरनेट कनेक्टिविटी करवाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही हर खंड में महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के तहत बनाई गई बस्तियों में से एक बस्ती को मॉडल बस्ती बनाने के निर्देश दिए हैं।

लघु सचिवालय में सोमवार को डीआरडीए से जुड़ी विकास योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक में डीसी ने अधिकारियों की जमकर क्लास ली। उन्होंने कहा कि सभी बीडीपीओ कार्यालय खस्ता हालत में हैं। हर अधिकारी से बैठक में हर बार मांग ली जाती है कि उसे अपने कार्यालय में किस तरह के ढांचे की जरूरत है और इस पर कितना खर्च आएगा। लेकिन कोई भी अधिकारी इसमें दिलचस्पी नहीं लेता है।
विज्ञापन


डीसी अजित जोशी ने कहा कि 15 दिन के अंदर-अंदर सभी कार्यालय ठीक हो जाने चाहिए। डीसी जोशी ने एक-एक कर सभी एबीपीओ से विकास रिपोर्ट मांगी। उन्होंने पानीपत में 15, समालखा में 15 और बापौली में 20 गांवों में मेरा गांव मेरी बगिया के तहत कार्य शुरू करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी एबीपीओ अगर कोताही बरतेगा तो इसका खामियाजा भुगतने को तैयार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर एडीसी आरएस वर्मा, एसडीएम अश्वनी मलिक, समालखा के एसडीएम विवेक चौधरी, डीडीपीओ एसएस नेहरा, सभी बीडीपीओ के अलावा डीआरडीए और बीपीएल से संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed