फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Day temperature increased, winds increased chill at night

Panipat News: दिन का तापमान बढ़ा, रात को हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Day temperature increased, winds increased chill at night
पानीपत। मौसम विभाग भयंकर ठंड को देखते हुए प्रदेश में रेड अलर्ट जारी कर चुका है। पिछले एक सप्ताह में एक दिन को छोड़ दे तो सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए हैं। रविवार को भी दिन भर बादल छाए रहे। दिन में छह किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से शीत लहर चली। शाम को हवा की रफ्तार दो किलोमीटर प्रतिघंटा बढ़ गई। दिन में रविवार को तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई। इससे ठंड से कुछ हद तक राहत मिली है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार तक मौसम के स्थिर बनने रहने की संभावना है। मंगलवार से दिन के तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। रविवार शाम को हवा की रफ्तार से धुंध से राहत मिली है। पुलिस ने धुंध होने पर वाहन चालकों को इंडीकेटर जलाकर चलने की हिदायतें दी हैं। भयंकर ठंड से जन जीवन बुरी तरह से प्रभावित है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 20 जनवरी तक ठंड का अधिक प्रकोप रहेगा। दिन व रात के तापमान में चार डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। भयंकर ठंड के लिए तैयार रहना होगा। 20 जनवरी के बाद ही ठंड से राहत मिलने की उम्मीद है। कोहरा जारी रहेगा। हवा की रफ्तार दिन में 10 किलोमीटर प्रतिघंटा तक जा सकतीहै। अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान एक डिग्री तक गिरने की संभावना है।
विज्ञापन


धुंध के साथ पानीपत की हवा भी एक सप्ताह से बेहद खराब है। रविवार को शहर का एक्यूआई 173 दर्ज किया गया है। ये येलो जोन में है। ये स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। हवा में अब धुएं की मात्रा धूल के कणों से अधिक है। प्रशासन ग्रैप तीन के तहत सख्ती से काम नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स


ठंड गेहूं की फसल के लिए बेहतर- कृषि वैज्ञानिक

तापमान में लगातार बढ़ घट रहा है। जितनी ठंड बढ़ेगी वो गेहूं के लिए अच्छी होगी। सब्जियां का इस मौसम में नुकसान है। धुंध गेहूं की फसल के लिए बेहद लाभदायक है। आने वाले दिनों में कोहरा भी होगा। ये गेहूं की फसल के लिए बेहतर है। ठंड से गेहूं में फूट व बढ़वार होगी। इस वक्त बारिश की संभावना नहीं है।

डॉ. राजबीर गर्ग, वरिष्ठ वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र, उझा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed