{"_id":"68e17903988ed3d9cd0a423b","slug":"dav-ntpc-first-in-under-14-football-panipat-news-c-244-1-pnp1006-144963-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: फुटबॉल के अंडर-14 में डीएवी एनटीपीसी प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: फुटबॉल के अंडर-14 में डीएवी एनटीपीसी प्रथम
Sun, 05 Oct 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sun, 05 Oct 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करती मुख्यातिथि सुमिता अरोड़ा व अन्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय राज्य स्तरीय फुटबाॅल प्रतियोगिता का शनिवार को शुभारंभ किया गया। पहले दिन लड़कियों के अंडर-14 में डीएवी एनटीपीसी प्रथम रहा। वहीं अंडर-19 में डीएवी पीपीएस भिवानी प्रथम व डीएवी सेक्टर-49 गुरुग्राम द्वितीय रहा।
प्रतियोगिता में प्रधानाचार्या सुमिता अरोड़ा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 व अंडर-19 लड़के व लड़कियां राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेंगे। हरियाणा के लगभग हर जिले से टीमों ने पहुंचकर अपना बेहतर प्रदर्शन किया।
प्रधानाचार्या सुमिता अरोड़ा ने कहा कि सफलता रातों-रात नहीं मिलती बल्कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और धैर्य से मिलती है। ट्रॉफी या पदक से बड़ा आपका संघर्ष है। जो विद्यार्थी पूरे मन से खेलता है, वह कभी हारता नहीं है। क्योंकि यह अनुभव, आत्मविश्वास और सम्मान जीतकर लौटता है।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के परिणाम-
अंडर-14 लड़कियां
डीएवी एनटीपीसी प्रथम, डीएवी सेंटेनरी, टोहाना द्वितीय।
अंडर-17 : डीएवी एनटीपीसी प्रथम, डीएवी पीपीएस, फरीदाबाद द्वितीय व
डीएवी सेक्टर-14 गुरुग्राम तृतीय।
अंडर-19 : डीएवी पीपीएस भिवानी प्रथम, डीएवी सेक्टर-49 गुरुग्राम द्वितीय।