फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Date of application extended for graduation classes, you can apply till 30th

Panipat News: स्नातक कक्षाओं में बढ़ी आवेदन की तिथि, 30 तक कर सकेंगे आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 07:36 AM IST
विज्ञापन
Date of application extended for graduation classes, you can apply till 30th
पानीपत। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने स्नातक कक्षाओं के लिए आवेदन की अंतिम 25 जून से बढ़ाकर 30 जून कर दी है। विभाग ने यह फैसला कॉलेजों में कुल सीटों के मुकाबले आवेदनों की संख्या करीब 45 प्रतिशत कम होना रहा। आवेदन कम होने का कारण नई शिक्षा नीति को माना जा रहा है। दस्तावेज पूरे न होने के कारण विद्यार्थियों को काफी मुश्किलें आ रही थीं। अधिकतर विद्यार्थियों को आवेदन न हो पाने की चिंता सता रही थी। इससे न केवल विद्यार्थियों को राहत मिली है, कॉलेज प्रबंधन ने भी राहत की सांस ली है। अब निर्धारित तिथि तक विद्यार्थी अपने पसंदीदा कॉलेज और कोर्स में आवेदन कर सकेंगे और उनका उच्च शिक्षा के लिए कॉलेज में दाखिला लेने का सपना पूरा हो सकेगा।
विज्ञापन


कॉलेजों में दाखिलों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि तक करीब 55 प्रतिशत विद्यार्थी ही पंजीकरण करवा पाए थे। आवेदन के लिए परिवार पहचान पत्र अनिवार्य किया गया है लेकिन पीपीपी को अपडेट करवाने में समय लग रहा था जबकि आवेदन के लिए करीब एक सप्ताह का ही समय मिल पाया था। पीपीपी में इनकम अपडेट होने में करीब 15 दिन का समय लग रहा था। वहीं ग्रीष्मावकाश में स्कूल बंद होने के कारण विद्यार्थी चरित्र प्रमाण-पत्र नहीं बनवा पा रहे थे। दस्तावेजों की कमी के कारण कुछ विद्यार्थियों के लिए पंजीकरण करवाना लगभग मुुश्किल बना हुआ था। अब विभाग ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर विद्यार्थियों को राहत दी है।
विज्ञापन


बॉक्स



अब तक हुए 1.25 लाख से अधिक पंजीकरण

आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के कुल 345 कॉलेजों में 85 कोर्सेस के लिए करीब दो लाख 30 हजार सीटों पर सोमवार शाम साढ़े छह बजे तक पूरे हरियाणा से 121312 पंजीकरण करवाए जा चुुके हैं जबकि 99740 विद्यार्थियों के आवेदन पूर्ण किए जा चुके है। सोमवार को 7360 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया जबकि 8114 विद्यार्थियों के आवेदन पूर्ण हो चुके हैं। मंगलवार शाम तक 1.25 लाख से अधिक विद्यार्थी पंजीकरण करवा चुुके हैं। पंजीकरण के नोडल अधिकारियों के अनुसार प्रदेश के कॉलेजों में सीटों के मुकाबले करीब 55 प्रतिशत आवेदन हुए हैं। आवेदनों की कम संख्या को देखते हुए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स


14 कॉलेजों में 11014 सीटों पर होगा दाखिला

जिले के 14 कॉलेजों में 11014 सीटों पर दाखिला किया जाएगा। इनमें चार राजकीय, 5 राजकीय सहायता प्राप्त तथा 5 सेल्फ फाइनेंस कॉलेज शामिल हैं। जिले में इस बार 16233 विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा की परीक्षा पास की है। इसमें हरियाणा बोर्ड के 10783 विद्यार्थी तथा सीबीएसई के 5450 विद्यार्थी शामिल हैं। ऐसे में अपनी-अपनी सीटों को भरने के लिए काॅलेज प्रशासन द्वारा भी पूरा जोर लगा दिया गया है।



वर्जन-

कॉलेजों में दाखिला लेने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून से बढ़ाकर 30 जून कर दी गई है। दाखिले का नया शेड्यूल अभी जारी नहीं किया गया है। आईबी कॉलेज में 1540 सीटों पर करीब 2600 आवेदन हो चुके हैं। इस बार नई शिक्षा नीति के तहत दाखिले किए जाएंगे।

- डॉ. अजय गर्ग, आईबी पीजी महाविद्यालय, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed