{"_id":"68a90dba17be4f139b041550","slug":"date-of-admission-in-industrial-training-institutes-extended-till-30th-panipat-news-c-244-1-sknl1016-142397-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में 30 तक बढ़ाई दाखिले की तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में 30 तक बढ़ाई दाखिले की तिथि
Sat, 23 Aug 2025 06:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sat, 23 Aug 2025 06:09 AM IST
विज्ञापन
पानीपत । राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में रिक्त सीटों पर ऑन द स्पॉट दाखिले की अंतिम तिथि 22 से बढ़ाकर 30 अगस्त कर दी गई है। इस अवधि में प्रतिदिन संस्थान स्तर पर दाखिला किया जाएगा। साथ ही नए आवेदन भी दाखिला पोर्टल पर 30 अगस्त दोपहर तक भरे जा सकते हैं।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पानीपत के प्रधानाचार्य एवं नोडल अधिकारी डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिला लेने का यह है सुनहरा अवसर है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पानीपत 100 प्रतिशत रोजगार प्रदान करने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि यह दाखिला नए एवं पुराने आवेदनों की संयुक्त मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। इसमें कोई आरक्षण लागू नहीं होगा। प्रार्थी जिस संस्थान में दाखिले के इच्छुक हैं, वह उस संस्थान में 30 अगस्त को दोपहर 12:00 बजे तक अपना मेरिट कार्ड जमा करवाएंगे तथा अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ मौके पर दाखिला फीस ऑनलाइन जमा करवाने हेतु संस्थान में स्वयं उपस्थित होंगे। मेरिट कार्ड दाखिला पोर्टल से डाउनलोड किया जा सकता है। रिक्त सीटों की संख्या दाखिला पोर्टल पर देखी जा सकती है। सत्र 2025-26 की दाखिले की विवरण पत्रिका में वर्णित अन्य नियम व सत्य यथावत लागू रहेंगे l संवाद