फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Damage to wheat and mustard due to rain

Panipat News: बारिश से गेहूं और सरसों को नुकसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Damage to wheat and mustard due to rain
पानीपत। पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में एक बार फिर बदलाव आ गया। वीरवार तड़के करीब दो घंटे रुक-रुककर औसतन 2.4 एमएम बारिश दर्ज की। सबसे अधिक पानीपत, इसराना व मतलौडा में तीन-तीन एमएम बारिश दर्ज की।
विज्ञापन

बेमौसमी बारिश और करीब 16 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली। मौसम विशेषज्ञों ने शुक्रवार को दिनभर बारिश की संभावना जताई है। बारिश और तेज हवा के चलते गेहूं की करीब 85 हजार और सरसों की करीब दस हजार हेक्टेयर फसल पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। वीरवार तड़के मौसम में एक साथ बदलाव आया। सुबह करीब छह बजे हल्की से मध्यम बारिश शुरू हो गई। इसके कुछ नौ बजे तक रुक-रुक बारिश चलती रही। मौसम विशेषज्ञों ने करीब 2.4 एमएम बारिश दर्ज की।
विज्ञापन

इसके साथ करीब 16 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली। इसके बाद दिनभर आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया। वीरवार को अधिकतम तापमान में बुधवार की अपेक्षा करीब दो एमएम कम दर्ज किया। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. राजबीर गर्ग ने बताया कि मौसम में लगातार बदलाव बना हुआ है। शुक्रवार को पूरा दिन बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों की बढ़ी चिंता ः मौसम में बदलाव के चलते गेहूं और सरसों उत्पादक किसानों की चिंता बढ़ गई है। जिले में करीब 85 हजार हेक्टेयर में गेहूं की फसल है। गेहूं की अधिकतर फसल में बालियां आ रही हैं और दाना बन रहा है। बारिश व तेज हवा के चलते फसल गिरने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed