फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dak vihical use whine smugling panipat

भारतीय डाक विभाग के वाहन से यूपी ले जाई जा रही थी 295 पेटी शराब, पकड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Dak vihical use whine smugling panipat
एसपी पानीपत के निर्देशानुसार सनौली थाना पुलिस ने रविवार देर रात यमुना बार्डर के रास्ते पर स्पेशल गश्त के दौरान गोशाला के पास भारतीय डाक विभाग लिखे एक कैंटर से अंग्रेजी शराब की 295 पेटियां बरामद कीं हैं। पुलिस ने कैंटर और शराब को कब्जे में लेकर दो युवकों को शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से शराब की खेप और ट्रक को कब्जे में ले लिया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों की पहचान सारिक पुत्र ईरफान जिला बदायूं यूपी तथा आमिर खान पुत्र राशिद खां निवासी जिला संभल यूपी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन

सनौली थाना एसएचओ दीदार सिंह, एएसआई राजबीर सिंह, पुलिस अनुसंधानकर्ता राजेंद्र सिंह, ईएचसी नरेश, सिपाही शक्ति सिंह ने एसपी पानीपत के निर्देशानुसार टीम गठित की और बीती देर रात सनौली थाना गोशाला के पास हरिद्वार रोड पर नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू की। स्पेशल चेकिंग के दौरान वाहनों की जांच की जा रही थी। उसी दौरान सनौली की ओर से यूपी की ओर जा रहा भारतीय डाक विभाग लिखा एक कैंटर आया। पुलिस को देखकर कैंटर चालक ने अपने वाहन समेत फरार होने का प्रयास किया। वहीं पुलिस टीम ने पीछा कर कैंटर को रुकवाया। जब कैंटर की तलाशी ली तो कैंटर के अंदर 295 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने कैंटर और शराब को कब्जे में लेकर दोनों युवकों सारिक पुत्र इरफान जिला बदायूं यूपी और आमिर खान पुत्र राशिद खां निवासी जिला संभल यूपी को शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी शराब तस्करों के खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

सनौली थाना एसएचओ दीदार सिंह ने बताया कि एसपी मनीषा चौधरी के निर्देशानुसार यमुना नदी के कच्चे रास्ते घाटों पर सभी वाहनों की गहनता से चेकिंग व गश्त की जा रही है। इस मामले की आगे की जांच पुलिस टीम और पानीपत जिला आबकारी एवं कराधान विभाग की आबकारी विंग के अधिकारी को सौंपी गई है। दोनों शराब तस्करों को सोमवार को न्यायिक हिरासत में पेश किया गया जहां से दोनों आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed