फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   d

टीडीआई में बिजली लोड न बढ़ने से पिछले एक साल से करीब 100 घरों को नहीं मिल पा रहा कनेक्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
d
टीडीआई फरीदपुर डेवलपमेंट की ओर तेजी से बढ़ रही है, लेकिन यहां बिजली निगम द्वारा पास किया गया लोड नहीं बढ़ पाया है। इससे करीब सौ घरों को पिछले एक साल से बिजली कनेक्शन नहीं मिल पा रहा है। बिजली न होने की वजह से लोग गर्मी के मौसम में परेशान हैं। लोगों ने रविवार को टीडीआई मार्केटिंग आफिस के बाहर धरना प्रदर्शन किया। जिसके बाद आरडब्ल्यूए ने टीडीआई को चेतावनी दी है कि अगर 21 जुलाई तक टीडीआई ने सिक्योरिटी जमा नहीं करवाई और लोगों को बिजली कनेक्शन नहीं मिला तो वे 22 जुुलाई से टीडीआई के मार्केटिंग आफिस को बंद करवा कर उसके बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि उनका ये प्रदर्शन भूख हड़ताल में भी तबदील हो सकता है। वहीं बिजली निगम ने यहां लोड बढ़ाने और पास करवाने के लिए 3.5 करोड़ रुपये की सिक्योरिटी मांगी है।
विज्ञापन

ये है मामला
टीडीआई फरीदपुर में एक साल पहले तक जितने घर थे, उस हिसाब से टीडीआई ने बिजली निगम से लोड पास करवाया था। इन घरों में बिजली सप्लाई चालू है, लेकिन इसके बाद पिछले एक साल से बनने वाले मकानों में बिजली कनेक्शन नहीं दिया जा रहा है। बिजली निगम का कहना है कि लोड बढ़ाने के लिए टीडीआई को 3.5 करोड़ की सिक्योरिटी देनी होगी। जिसे टीडीआई पिछले एक साल से देने की बजाए लोगों को टरकाने का काम कर रहा है। गर्मी में बिजली के बिना लोगों को बुरा हाल हो रहा है। अब इसकी आवाज टीडीआई आरडब्ल्यूए ने उठाई है।
विज्ञापन

कनेक्शन दो वरना भूख हड़ताल करेंगे : शैलेंद्र सिंह
टीडीआई को हर हाल में यहां बिजली कनेक्शन देना होगा। पहले भी कई बार इसकी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन टीडीआई मैनेजमेंट न लोगों की सुनती है और न आरडब्ल्यूए की। रविवार को प्रदर्शन कर तीन दिन का अल्टीमेटम दिया गया है। अगर इसके बाद भी कनेक्शन नहीं दिया गया तो लोग टीडीआई मार्केटिंग आफिस के बाहर धरना प्रदर्शन करते हुए भूख हड़ताल तक शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शैलेंद्र सिंह, प्रधान, आरडब्ल्यूए, टीडीआई फरीदपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed