फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   d

22 जुलाई तक अंकों को मॉडरेट नहीं किया तो रुक सकता है परिणाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
d
रवींद्र नैन
विज्ञापन

पानीपत। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी करने के लिए स्कूलों को समय-समय पर जरूरी दिशानिर्देश जारी करता रहा है। सीबीएसई द्वारा जारी ताजा निर्देशों के अनुसार स्कूलों को 22 जुलाई तक अंकों को मॉडरेट (पिछले परीक्षा परिणामों के आधार पर औसत अंक) करने के आदेश दिए हैं। बोर्ड ने कक्षा 12वीं के परिणामों की गणना के लिए 16 जुलाई से 22 जुलाई की मध्यरात्रि तक परिणाम पोर्टल खोल दिया है, ताकि स्कूलों को कक्षा 10वीं और 11वीं के अंकों का मॉडरेशन पूरा करने की अनुमति मिल सके। बोर्ड ने एक आधिकारिक नोटिस में कहा कि यदि कोई विद्यालय निर्धारित समय सीमा में मॉडरेशन पूरा करने में विफल होता है, तो उनका परिणाम 31 जुलाई के बाद अलग से घोषित किया जाएगा।
इस वर्ष स्कूलों को अंकों की गणना करनी है। लेकिन देश के सभी स्कूलों में समानता की कमी होने की वजह से सीबीएसई की मूल्यांकन नीति पर कई लोगों ने चिंता जताई है। देश के विभिन्न विद्यालयों द्वारा आयोजित परीक्षाओं के लिए तैयार किए गए प्रश्न पत्रों के कठिनाई स्तर, मोड और अन्य मापदंडों में काफी अंतर होता है, जिसकी वजह से परिणामों में अंतर आने की बहुत ज्यादा संभावना है। संवाद
विज्ञापन

समिति सुनिश्चित करेगी मॉडरेशन
परीक्षा परिणाम की सही रूप से गणना हो यह सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक स्कूल में एक समिति का गठन किया गया है। वहीं निष्पक्ष और पारदर्शी परिणाम मॉडरेशन सुनिश्चित करने के लिए कक्षा 11वीं और 12वीं के अंकों को अन्य छात्रों के स्तर तक बढ़ाने के लिए स्केलिंग करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...समझिए मॉडरेशन पॉलिसी
सीबीएसई दस्तावेज में कहा गया है कि पिछले तीन वर्षों की बोर्ड परीक्षा में स्कूल के प्रदर्शन को 2020-2021 के अंकों को मॉडरेट करने के लिए एक रिफ्रेंस के तौर पर लिया जाएगा। यानि पिछले परीक्षा परिणामों के आधार पर औसत अंक दिए जाएंगे। उदाहरण के तौर पर अगर किसी विद्यालय का 2017-2018 में औसत 72 फीसदी विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की है, 2018-2019 में 74 फीसदी और 2019-20 में 71 फीसदी, तो विद्यालय मॉडरेशन के लिए 2018-19 के विषय वार औसत का उपयोग करेगा।

निष्पक्ष और पारदर्शी परिणाम मॉडरेशन सुनिश्चित करने के लिए सीबीएसई ने स्कूलों को 22 जुलाई तक अंकों को मॉडरेट करने के आदेश दिए हैं। जो विद्यालयों ने 22 जुलाई तक अंकों को मॉडरेट नहीं करेंगे, उनका परिणाम 31 जुलाई के बाद अलग से घोषित किया जा सकता है।
-बिजेंद्र मान, चेयरमैन, सर छोटू राम स्कूल, विकास नगर, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed