{"_id":"60cf93308ebc3e3359032171","slug":"d-panipat-news-knl73847866","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसाती पानी की निकासी को लेकर एक बार फिर आदर्श नगर और वीवर्स कॉलोनी के लोग फिर आमने-सामने, टकराव की स्थिति बनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसाती पानी की निकासी को लेकर एक बार फिर आदर्श नगर और वीवर्स कॉलोनी के लोग फिर आमने-सामने, टकराव की स्थिति बनी
विज्ञापन
वार्ड नंबर-23 के अंतर्गत आने वाले आदर्श नगर और वीवर्स कॉलोनी के लोग एक बार फिर बरसाती पानी की निकासी को लेकर एक दूसरे के आमने सामने आ चुके हैं। फिर से बरसाती सीजन से पहले निगम ने यहां के पार्क में 47 लाख रुपये की लागत से स्ट्रॉम वॉटर लाइन बिछाने और डिस्पोजल बनाने का काम किया, जिसे शनिवार को वीवर्स कॉलोनी के कुछ लोगों ने रुकवा दिया। इसे लेकर रविवार को फिर से दोनों कॉलोनियों के लोगों में टकराव की स्थिति बन गई। जिसके बाद आदर्श नगर के लोग सांसद संजय भाटिया के घर पहुंचे, जिनके आश्वासन के बाद लौटे। वहीं, निगम का कहना है कि अगर किसी ने भी सरकारी काम में बाधा डालने की कोशिश की तो कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले भी कई बार निगम समेत प्रशासनिक अधिकारी यहां का दौरा कर चुके हैं, लेकिन आज तक समाधान नहीं करवाया जा सका है।
तीन फीट की पुलिया से शुरू हुआ था विवाद
दोनों कॉलोनियों के बीच बनाई गई तीन फीट की पुलिया इस विवाद की मुख्य वजह है। जिससे एक कॉलोनी के बरसाती पानी की दूसरी कॉलोनी के माध्यम से निकासी नहीं हो सकती। निकासी न होने से बरसाती पानी आदर्श नगर के लोगों के घरों में घुस जाता है। वहीं अगर पुलिया न हो तो पूरा पानी वीवर्स कॉलोनी को डुबाने लगता है। जिस पर नगर निगम ने यहां स्ट्रॉम वाटर लाइन बिछाने और डिस्पोजल बनाने फैसला लिया था, जिसका निर्माण कार्य भी चल रहा था, लेकिन एक बार फिर से वीवर्स कॉलोनी के कुछ लोगों ने इस काम को रुकवा दिया है।
बता दें कि एक साल पहले आदर्श नगर के निवासियों की शिकायत पर पुलिया को तोड़ने पहुंची निगम टीम को वीवर्स कॉलोनी के लोगों ने रोक दिया था और मौके पर टेंट लगाकर धरने पर बैठ गए थे।
विज्ञापन
विधायक कार्यालय में काट चुके हैं केक
लगातार एक साल से शिकायत पर शिकायत देने के बाद भी जब समाधान नहीं हुआ तो एक साल बाद आदर्श नगर के लोग प्रमोद विज के कार्यालय में केक लेकर पहुंचे थे और यहां दुखों की वर्षगांठ का केक तक काट दिया था।
दो साल से परेशान हैं : दिनेश
दिनेश कौशिक ने बताया कि आदर्श नगर के लोग पिछले दो साल से परेशान हैं। पहले निगम कार्रवाई नहीं कर रहा था, अब कार्रवाई करने लगा तो वीवर्स कॉलोनी के लोगों ने काम रुकवा दिया है।
सांसद से लगाई गुहार : हरिचंद
हरिचंद जैन का कहना है कि वीवर्स कॉलोनी के लोगों ने काम करवाने की सहमति भी दी। फिर से शनिवार को काम रुकवा दिया है। रविवार को झगड़ा तक करने पर उतारू हो गए थे।
बीमारियां फैलने का डर हैं : सूरज
सूरज वर्मा ने बताया कि बरसाती पानी और सीवर का पानी घरों में घुस जाता है। लोगों में भयंकर बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है। कुछ लोग काम में अड़चन डालने का बार बार प्रयास कर रहे हैं।
मकान में घुस जाता है गंदा पानी : अनिल
अनिल अरोड़ा का कहना है कि बरसाती पानी घरों में घुस जाता है। पूरा रोड पानी से भर जाता है। लोगों का घरों से निकलना तक दूभर हो चुका है। पूरी कॉलोनी के लोग परेशान हैं।
रैंप से बना रहता है खतरा : सचिन
सचिन खन्ना ने बताया कि रैंप यानी तीन फीट वाली पुलिया से आने जाने वाले लोगों को बड़ी परेशानी होती है। कई बार तो दो पहिया वाहन चालक यहां गिर कर चोटिल तक हो चुके हैं।
दो साल से गले की फांस बना : सागर
सागर ने कहा कि आदर्श नगर में बरसाती पानी की निकासी का मामला दो साल से लोगों के गले की फांस बन चुका है। डर है कि अबकी बार फिर से घरों के बाहर बरसाती पानी जमा हो जाएगा।
जब काम नहीं हुआ तो परेशानी, अब हुआ तो परेशानी : धींगड़ा
प्रोजेक्ट का काम जब नहीं हो रहा था तो लोगों को परेशानी थी, अब जब काम हो रहा है तो परेशानी हो रही है। कुछ लोग इस काम को रोकना चाहते हैं। अब लोग फिर से मांग कर रहे रहे हैं कि पाइप लाइन दूसरी साइड से बनाई जाए।
-अश्वनी धींगड़ा, पार्षद, वार्ड नंबर-23
जो काम रुकवाएगा उस पर होगी कार्रवाई : नवीन
निगम यहां स्ट्रॉम वाटर लाइन बिछाने और डिस्पोजल बनाने का काम कर रहा था, जिसे कुछ लोगों ने रुकवा दिया है। जिसकी ठेकेदार ने लिखित शिकायत भी निगम को दी है। अब निगम काम रुकवाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगा।
-नवीन सहरावत, एक्सईएन, नगर निगम, पानीपत।