{"_id":"60cba0178ebc3e325868d188","slug":"d-panipat-news-knl735117170","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई स्कूलों में मनाया जाएगा रीडिंग डे, रीडिंग वीक और रीडिंग मंथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई स्कूलों में मनाया जाएगा रीडिंग डे, रीडिंग वीक और रीडिंग मंथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना काल में शिक्षण संस्थान बंद रहने से विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति रुचि पर प्रभाव पड़ा है। उनमें इसके प्रति रुझान कैसे बढ़े, इस पर नई शिक्षा नीति का फोकस है। इनमें तीन बिंदु हैं- कैसे पढ़े, पढ़कर सीखें और सीखकर पढ़े। इसी को ध्यान में रखते हुए सीबीएसई (सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन) स्कूलों में रीडिंग डे, रीडिंग वीक और रीडिंग मंथ मनाया जाएगा। इसकी शुरुआत 19 जून से होगी और यह मासिक अभियान 18 जुलाई तक चलेगा।
शिक्षा मंत्रालय की ओर से जो नई शिक्षा नीति तैयार की गई, उसमें इस बात पर जोर दिया गया है कि स्कूलों में पढ़ाई का स्वरूप ऐसा हो, जिससे विद्यार्थी में पढ़ने की क्षमता विकसित हो। इस संबंध में बोर्ड के अकादमिक निदेशक की ओर से सर्कुलर जारी कर दिया गया है। इसमें कहा गया है कि रीडिंग डे, रीडिंग वीक और रीडिंग मंथ के तहत स्कूलों में ऑनलाइन एक्टिविटी का आयोजन कर मनाएं। दरअसल कोरोना की वजह से सभी शिक्षण संस्थान बंद हैं। ऐसे में डिजिटल प्लेटफॉर्म की मदद से ज्यादातर शैक्षिक गतिविधियां चल रही हैं। इसी क्रम में सरकार के साथ मिलकर पीएन पनिकर फाउंडेशन डिजिटल रीडिंग की दिशा में काम कर रहा है। गौरतलब है कि इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों में पढ़ने की रुचि को बढ़ाना है ताकि भविष्य में इसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिले।
- पीएन पेनिकर फाउंडेशन की वेबसाइट से लें जानकारी
सीबीएसई जिला कोआर्डिनेटर विनीता तोमर के अनुसार सीबीएसई बोर्ड की ओर से जो सर्कुलर जारी किया गया है, उसमें बताया गया है कि सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य पीएन पेनिकर फाउंडेशन की वेबसाइट से रीडिंग मंथ संबंधी गतिविधियों की जानकारी ले सकते हैं। इसके लिए प्रधानाचार्य चाहें तो बोर्ड की वेबसाइट भी देख सकते हैं।
विज्ञापन
- सीबीएसई बोर्ड हमेशा ही छात्रहित में सारे फैसले करता है। बोर्ड की ओर से यह एक सराहनीय पहल है। अगर छात्रों के अंदर पढ़ने की क्षमता विकसित हो जाएगी, तो निश्चित तौर पर वह परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। - विनीता तोमर, जिला कोऑर्डिनेटर, सीबीएसई एवं प्रधानाचार्य, दयाल सिंह पब्लिक स्कूल पानीपत।
जानें पीएन पनिकर के बारे में
पीएन पनिकर को केरल में लाइब्रेरी मूवमेंट का जनक कहा जाता है। उनका जन्म 1 मार्च 1909 को हुआ था। 19 जून को उनकी पुण्यतिथि है। इस दिन उनके सम्मान में हर साल 19 जून को नेशनल रीडिंग डे मनाया जाता है।