{"_id":"60c25f468ebc3e6ebb1a88e2","slug":"d-panipat-news-knl727617145","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज आंधी के बाद झमाझम बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज आंधी के बाद झमाझम बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहर बरपा रही गर्मी से वीरवार की रात हुई झमाझम बारिश ने राहत दिलाई। वीरवार को पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका था और वातावरण में उमस 60 प्रतिशत से ऊपर पहुंचने से चिपचिपी गर्मी होने से लोग परेशान थे। बारिश होने के बाद मौसम ठंडा हो गया और लोगों ने राहत की सांस ली। बीते पांच दिन से भीषण गर्मी की वजह से बुरा हाल था।
वीरवार की शाम पांच बजे से ही हवाएं चलनी शुरू हो गई थीं, लेकिन मौसम ने करवट रात 10 बजे ली। पहले तेज आंधी आई और धूल की वजह से कुछ भी देखना मुमकिन नहीं रह गया। करीब पांच मिनट तक आंधी चलने के बाद बारिश हुई। बारिश तेज हुई और आसमान में बिजली भी कड़कड़ाने लगी। हालांकि मौसम विभाग के 12 जून को बारिश होने की संभावना जताई थी, लेकिन दो दिन पहले ही बारिश होने से लोगों को खासी राहत मिली है। तीन दिन बाद झमाझम बारिश के आसार
मौसम विभाग ने 12 जून से पश्चिमी से पूर्वी हवाएं चलने के साथ ही बारिश की संभावना जताई थी। दो दिन पहले ही मौसम बदलने से अनुमान है कि यह मौसम 14 जून तक रह सकता है। अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती हैं। यानि अगले चार-पांच दिन तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।