फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   d

कोरोना से 2 और लोगों की मौत, नए 82 केस मिले, 318 ने कोरोना को हराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
d
जिले में कोरोना के नए केस में लगातार कमी आ रही है और रिकवरी बढ़ रही है। वीरवार को 53 दिन के बाद एक दिन में सबसे कम 82 नए रोगी मिले हैं। इससे पहले 4 अप्रैल को 61 रोगी मिले थे। जिले में 85 प्रतिशत रोगी घरों में आइसोलेट हैं। पिछले एक सप्ताह से 101 की औसत से नए कोरोना के रोगी मिले हैं। जबकि 10 मई तक ये आंकड़ा 641 था। अब जिले में पॉजिटिविटी रेट पांच प्रतिशत रह गया है। वीरवार को 318 लोगों ने कोरोना को हराया है। जिले के लिए ये राहत की खबर है। लेकिन कोरोना से हो रही मौत अब भी चिंता का विषय बनी हुई है। वीरवार को भी कोरोना से 2 लोगों की मौत हो गई। इनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। मई में 230 लोग कोरोना से जंग हार चुके हैं। ये कुल मौत का 55 प्रतिशत है। जिले में अब कोरोना के एक्टिव केस 1116 रह गए हैं। अब कोरोना के नए केस से ठीक होने वाले लोगों की संख्या चार गुना अधिक है। जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 459 पहुंच चुकी है। कोरोना के रोगियों की संख्या 30643 हो चुकी है।
विज्ञापन

मात्र 1963 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
वीरवार को 1963 लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई है। 18-44 के बीच के 649 लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। 45 साल से अधिक 988 लोगों ने पहली और 326 ने दूसरी डोज लगवाई है। विभाग की ओर से वैक्सीन की डिमांड भेजी गई है। डॉ. मनीष पासी ने कहा कि लोगों से अपील है कि वे वैक्सीन जरूर लगवाएं। सरकार ने वैक्सीनेशन के कुछ नियमों में बदलाव किया है। अब 18-45 आयु वर्ग के लोगों को ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट की जरूरत नहीं है। वे वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे और अप्वाइंटमेंट ले सकेंगे। ये सुविधा फिलहाल सरकारी केंद्रों पर दी जाएगी। वैक्सीन की कुछ कमी है।
विज्ञापन

कोरोना मीटर-
कुल केस- 30643
ठीक हुए- 28965
कुल मौत- 459
एक्टिव केस- 1116
पॉजिटिविटी रेट घट रहा है, लेकिन सावधानी जरूरी : डॉ. कादियान
लोगों से अपील है कि वो अपने घरों में रहे खुद भी जागरूक रहें और दूसरों को भी करें। कोरोना को हल्के में न लें। वैक्सीनेशन जरूर करवाएं। नए केस में कमी आना राहत की बात है, लेकिन अब भी सख्ती जरूरी है। धीरे-धीरे पॉजिटिविटी रेट घट रहा है, लेकिन कोरोना से लगातार हो रही मौत दुखद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. जितेंद्र कादियान, सिविल सर्जन पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed