फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   d

लड़की की शादी कहीं ओर करने से खफा परिवार ने किया पथराव, ईंटों से हमला कर किया घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
d
लड़की की शादी कहीं और करने से खफा चल रहे एक लड़के के परिवार वालों ने लड़की के परिवार पर पथराव कर दिया। पीड़ित परिवार ने बताया कि 25 मई को दीनानाथ कॉलोनी स्थित कबीर पंथी धर्मशाला में बेटी की शादी संपन्न हुई थी। बेटी को विदा करते ही आरोपियों ने दूसरी जगह शादी करने की रंजिश में हमला कर दिया। आरोपियों के हमल से परिवार के तीन सदस्य घायल हैं। किला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

न्यू दलबीर नगर निवासी प्रमोद ने बताया कि उसके भाई संजय की दो बेटी शिवानी और खुशबू हैं। जिनमें खुशबू का रिश्ता दीनानाथ कॉलोनी निवासी सतपाल के बेटे मोनू के साथ तय हो गया था, लेकिन किसी वजह से उन्होंने मोनू से इस शादी के लिए मना कर दिया था। इसके बाद खुशबू का रिश्ता वधावाराम कॉलोनी निवासी एक युवक के साथ तय कर दोनों की सगाई कर दी। शिवानी और खुशबू की शादी 25 मई को होनी तय हुई। आरोपी सपताल और उसके बेटे ने धमकी दी कि खुशबू की शादी मोनू के साथ नहीं हुई तो वह शादी को संपन्न नहीं होने देंगे। उन्होंने आरोपियों के डर से 23 मई को बेटी खुशबू की शादी कर दी। वहीं 25 मई को बेटी शिवानी की शादी दीनानाथ कॉलोनी स्थित कबीर पंथी धर्मशाला में चल रही थी। खुशबू की शादी संपन्न होने की सूचना सतपाल और उसके बेटे को लगी तो वह धर्मशाला में पहुंच गए। तब तक शादी संपन्न हो चुकी थी और वह विदाई का कार्यक्रम कर चुके थे। वह सामान इकट्ठा कर रहे थे। इसी बीच सतपाल, उसकी पत्नी शीला, बेटा संदीप, मोहित, मोनू, कर्मबीर, अल्का, गुड़िया, विजय, पूनम, हिमांशू, प्रदीप और कुछ अन्य ने मिलकर ईंट पत्थर बरसा दिए। जब तक वह कुछ समझ पाते तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। कॉलोनी निवासियों ने पुलिस कंट्रोल रूम में वारदात की सूचना दी। जब तक पुलिस पहुंची आरोपी फरार हो चुके थे। आरोपियों के हमले से बेटे सन्नी समेत तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने मिलकर उन्हें सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने प्रमोद की शिकायत पर नौ नामजद समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश जारी है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- महिपाल सिंह, किला थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed