{"_id":"5fb812d38ebc3e9bf46238d3","slug":"d-panipat-news-knl514760176","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्य स्कूल प्रबंध ने पीयन पर क्वार्टर खाली करने का बनाया दबाव तो महिला शिकायत करने पहुंची थाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्य स्कूल प्रबंध ने पीयन पर क्वार्टर खाली करने का बनाया दबाव तो महिला शिकायत करने पहुंची थाने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्य स्कूल की चपरासी से जबरन क्वार्टर खाली करवाने और उसे प्रबंधन द्वारा प्रताड़ित करने वाले मामले में एक नया मोड़ आ गया है। स्कूल प्रबंधन ने महिला व उसके परिवार पर क्वार्टर खाली करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया था। जिससे परेशान महिला शुक्रवार को बस स्टैंड चौकी में शिकायत देने पहुंची। मौके पर पुलिस ने स्कूल प्रबंधक को भी बुला लिया। महिला का पुलिस पर आरोप है कि इसके बाद पुलिस व प्रबंधन ने मिलकर उसे डरा-धमकाकर समझौता पत्र हस्ताक्षर करवा लिया।
महिला ने बताया कि उन्हें लिखना नहीं आता। जिसके बाद किसी ओर से ही उनका समझौता पत्र लिखवाया गया और महिला के सिर्फ हस्ताक्षर करवाए गए। महिला ने बताया कि उनको बाद में ये बताया गया कि समझौता पत्र में लिखा है कि वे खुद अपनी मर्जी से क्वार्टर खाली कर रही हैं। उन पर किसी भी प्रकार का दबाव नहीं है।
अपनी मर्जी से लिखा : प्रबंधक
प्रबंधक रामपाल जागलान ने बताया कि महिला से सारी बात पूछी गई तो उसने सारी बात बताई भी। इसके बाद उसने अपनी सहमति से लिखा कि वह क्वार्टर खाली कर देगी। न किसी न उसे धमकाया या न किसी ने डराया। उस समय महिला की बेटी व बेटा भी वहीं मौजूद थे।
विज्ञापन
बस स्टैंड चौकी इंचार्ज नरेश ने बताया कि मैं तो व्यस्त था। इसलिए शुक्रवार की घटनाओं के बारे में जानकारी नहीं थी। अगर ऐसा मामला है तो महिला सुबह फिर चौकी मेें आकर शिकायत दे सकती है। उस पर कार्रवाई की जाएगी।