फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   d

हुमाना पीपल टू पीपल संस्था पटाखे ना जलाने को लेकर लोगों को कर रही जागरूक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
d
दिवाली से पहले ही शहर में प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ रहा है। कोरोना की वजह से पहले से ही लोगों की सांस पर संकट है। ऐसे में पटाखे जलाकर परेशानी और नहीं बढ़ानी चाहिए। जिसको लेकर हुमाना पीपल टू पीपल संस्था सामने आकर लोगों से अमर उजाला द्वारा चलाए गए अभियान ‘एक युद्ध, पटाखों के विरुद्ध’ के तहत लोगों से अपील कर रहे हैं, कि इस दीवाली पटाखे ना जलाकर जिले के लोगों को मिशाल पेश करनी चाहिए। वहीं संस्था का कहना है कि उन्हें पटाखे जलाने की बजाय उन्हीं पैसों से गरीब बच्चों को पुस्तक व वस्त्र दान करने चाहिए, जिससे वह पूरी सर्दी पहन सकें और हमें दुआ दे सकें।
विज्ञापन

संस्था लगातार लोगों को प्रेरित कर रही है कि दिवाली पर पटाखे ना जलाएं, बल्कि सरकार को पटाखे जलाने वाले समय को भी वापस ले लेना चाहिए, जिससे प्रदूषण का स्तर इस बार नहीं के बराबर रहे। सुधा झा, टीम हेड
विज्ञापन

दिवाली के दिन घर में फूल की माला और पत्तों के तोरण लगाकर सजाएं। बुजुर्ग, छोटे बच्चे और पेट्स, सभी पटाखों के शोर और धुएं का शिकार होते हैं। इसलिए इस साल दिवाली की खुशियां बांटे। -संजय कुमार नायक, सदस्य
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार दीये जलाकर व रंगोली बनाकर त्योहार को मिठाइयों के साथ मनाएं। पटाखों के पैसों को गरीब लोगो को मिठाई व उपहार देकर उनमे खुशियां बाटें, जिस से उनकी दीवाली भी प्रकाशमय हो। -रविंद्र कुमार, सदस्य

स्वच्छ भारत अभियान को अमल में लाने की बात करते हैं। इसलिए पटाखों से अपने वातावरण को और दूषित न करें। अभी कोविड -19 भी है इसके लिए भी सावधानी बरतनी होगी। - विनोद सोलंकी, प्रोजेक्ट लीडर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed