फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   d

एसडी सोसायटी के चुनाव पर रोक, जांच के लिए अधिकारी नियुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
d
जिला रजिस्ट्रार फर्म ने एसडी एजुकेशन सोसायटी के चुनावों पर रोक लगा दी है। वहीं सोसायटी मेंबर विवाद में जांच अधिकारी भी नियुक्त किया गया है। एसडी एजुकेशन सोसायटी के चुनाव तीन नवंबर को आयोजित होने थे।
विज्ञापन

जिला रजिस्ट्रार की ओर से सोसायटी अध्यक्ष/सचिव को जारी पत्र के अनुसार एचआरआरएस अधिनियम, 2012 की धारा 39 (4) के तहत मामले के निपटारे तक सोसायटी के चुनावों रोक लगाई है। जिला रजिस्ट्रार कार्यालय ने इस विषय पर सोसायटी से स्पष्टीकरण मांगा है। समाज के अध्यक्ष/सचिव को भी संबंधित रिकॉर्ड के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया, लेकिन उनकी ओर से कोई पेश नहीं हुआ। इसलिए मामले का निपटारा न होने तक सोसायटी के चुनाव पर रोक लगाई गई।
विज्ञापन

एसडी एजुकेशन सोसायटी के सदस्य विवेक गुप्ता की ओर से जिला रजिस्ट्रार को एचआरआरएस अधिनियम, 2012 की धारा 39 (6) के तहत चुनाव प्रक्रिया को रोकने की मांग को लेकर याचिका दी गई थी। सोसायटी के अध्यक्ष/सचिव को उत्तर के लिए नोटिस भेजा था, लेकिन वे कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है एचआरआरएस अधिनियम
उप पंजीयन (4) के तहत जिला रजिस्ट्रार के समक्ष याचिका दायर की जाती है, जिला रजिस्ट्रार उप खंड (5) के तहत तुरंत चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगा देता है। अधिनियम के तहत पात्र सदस्यों की सूची निर्धारित करने के लिए जिला रजिस्ट्रार खुद अथवा उनके द्वारा नियुक्त अधिकारी से जांच करवाता है।
एसडी एजुकेशन सोसायटी विवाद में निपटारे तक चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगाई गई है। वहीं, सोसायटी सदस्यों में जारी विवाद की जांच के लिए जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।

क्षितिज कपूर, जिला रजिस्ट्रार फर्म, पानीपत।
चार दिन पहले 22 अक्तूबर को जिला कोर्ट की ओर से सोसायटी सदस्यों के विवाद से संबंधित याचिका खारिज की गई थी। उनकी ओर से कोर्ट में चुनाव के स्टे की याचिका नहीं दी गई थी।
विजय अग्रवाल, प्रधान, एसडी एजुकेशन सोसायटी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed