{"_id":"5f91d8ca8ebc3e9ba75c9e51","slug":"d-panipat-news-knl48460851","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाचार्य की क्रूरता: ऑफिस में बुलाकर छात्र को पीटा, किशोर ने चाइल्ड हेल्पलाइन में कर दी कॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानाचार्य की क्रूरता: ऑफिस में बुलाकर छात्र को पीटा, किशोर ने चाइल्ड हेल्पलाइन में कर दी कॉल
विज्ञापन
एक निजी स्कूल में दो छात्रों के झगड़े में प्रधानाचार्य की क्रूरता सामने आई। प्रधानाचार्य ने एक 14 वर्षीय छात्र को अपने ऑफिस में एक शिक्षिका के जरिये बुलाया और छात्र को बुरी तरह पीटा। वह रोता व लंगड़ाता रहा, लेकिन प्रधानाचार्य का दिल नहीं पसीजा। छात्र ने जागरूकता दिखाते हुए चाइल्ड हेल्पलाइन में कॉल की। जिसके बाद प्रधानाचार्य ने छात्र के परिजनों और उससे धमकाकर एक सादे कागज में हस्ताक्षर करा लिए और उसमें लिखा गया कि माता पिता ने ही बेेटे को पीटा है। इसी पत्र को प्रधानाचार्य ने चाइल्ड लाइन को भेज दिया। अब माता पिता छात्र से बात नहीं करने दे रहे हैं, न ही उसका मेडिकल कराने दे रहे हैं। जिसपर चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम पुलिस को साथ लेकर अभिभावकों से मिलेगी और छात्र का मेडिकल कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दोस्त ने दिया था छात्र को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर, ऑडियो रिकार्डिंग भी भेजी
पीड़ित छात्र ने कॉल कर अपने दोस्त को पूरी बात बताई थी, जिस पर दोस्त ने उसे चाइल्ड हेल्पलाइन का नंबर भेजा। इसके साथ ही खुद भी चाइल्ड हेल्पलाइन कॉल कर उन्हें ऑडियो रिकार्डिंग भेजी, जिसमें पीड़ित छात्र उसके साथ की गई पिटाई की पूरी बात बता रहा है।
स्कूल में सीसीटीवी की चेक, रोता और लंगड़ाकर आता दिख रहा छात्र
चाइल्ड हेल्पलाइन स्कूल पहुंची तो प्रधानाचार्य नहीं मिले, जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज चेक की, लेकिन पूरी रिकार्डिंग नहीं मिली। आफिस से निकलते हुए सीसीटीवी फुटेज मिली है, जिसमें छात्र रोता हुआ और लंगड़ाकर चलता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
स्कूल के प्रधानाचार्य ने छात्र के परिवार पर शिकायत नहीं दर्ज कराने का दबाव बनाया है। माता पिता डर की वजह से कुछ बोल भी नहीं रहे। दो दिन से बुलाने के बावजूद प्रधानाचार्य नहीं आ रहे हैं। पुलिस के सहयोग से आगे की कार्रवाई की जाएगी। छात्र का मेडिकल कराना प्राथमिकता है।
-पूजा मलिक, को ऑर्डिनेटर चाइल्ड हेल्पलाइन, पानीपत