फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   d

शराब माफिया भूपेंद्र से पूछताछ में दो नाम मिले, पुलिस धरपकड़ में जुटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
d
शराब माफिया भूपेंद्र की रिमांड अवधि वीरवार को खत्म हो गई। उससे पूछताछ में दो और आरोपियों के नाम सामने आए हैं, जिनकी धरपकड़ में पुलिस जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि भूपेंद्र इनके साथ मिलकर अवैध शराब के पूरे कारोबार को चलाता था। हालांकि पुलिस ने इन आरोपियों का खुलासा करने से इंकार कर दिया है, उनका कहना है कि इनकी तलाश में टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही इन्हें पूछताछ के लिए लाया जाएगा।
विज्ञापन

भूपेंद्र को शुक्रवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा। दूसरी ओर एनवी डिस्टिलरी के चेयरमैन अशोक जैन का रिमांड का तीसरा दिन समाप्त हुआ। पुलिस ने तीसरे दिन अशोक से उसके बिना परमिट के शराब के कारोबार के बारे में पूछताछ की। वहीं कारोबार में किन किन पार्टनरों ने उसका साथ दिया। हालांकि पुलिस इस मामले में पूरी तरह चुप्पी साधे हुए है। पहले दिन की प्रेस कांफ्रेंस के बाद पूरे मामले में पुलिस कुछ भी बताने से अब इंकार कर रही है।
विज्ञापन

यह है मामला
पानीपत पुलिस की इकोनॉमिक सेल की टीम ने पशु फीड की फर्जी बिल्टी बनाकर शराब तस्करी के मामले में एनवी ग्रुप के चेरयमैन अशोक जेन को सोमवार को सफदरजंग, नई दिल्ली से गिरफ्तार किया था। जिसको मंगलवार को समालखा कोर्ट में पेश किया गया था और उन्हें पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। वहीं सीआइए टू की टीम ने शराब माफिया को भी मंगलवार को कोर्ट में पेश किया था, जिसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed