{"_id":"66106ecce7ba5a68fa07aeb8","slug":"cylinder-burst-in-ganjbad-village-roof-of-house-blown-away-panipat-news-c-244-1-pnp1003-116370-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: गांजबड़ गांव में फटा सिलिंडर, घर की छत उड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: गांजबड़ गांव में फटा सिलिंडर, घर की छत उड़ी
विज्ञापन
पानीपत। गांजबड़ गांव के एक मकान में रखा सिलिंडर अचानक धमाके के साथ फट गया। धमाके में मकान की छत तक उखड़ गई और मकान में आग लग गई। ग्रामीणों ने पहले खुद आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन वो असफल रहे। इसके बाद उन्होंने दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई। दमकल विभाग की एक गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर एक घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया। अब तक आग लगने के कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं है।
गांजबड़ गांव निवासी राजबीर ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को वह खेत में गया था। उसकी पत्नी मीना गांव में एक मौत पर शौक व्यक्त करने गई थी। उसके दो बेटे नीरज व साहिल बाहर खेल रहे थे। इस दौरान पड़ोसी जोनी को घर से धुआं निकलते दिखाई दिया। वो मकान के अंदर आया तो उसे बरामदे व रसोई में आग लगी दिखाई दी। उसने गांव में शोर मचा दिया। इसी वक्त धमाके के साथ सिलिंडर फट गया और मकान की छत उखाड़ने के साथ दीवारों में दरारें आ गई। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। ग्रामीणों ने उसको भी इस घटना की सूचना दी। वो भी घर पहुंचा। दमकल विभाग की एक गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में उसकी दो टंकी अनाज की भरी हुई, खल की बोरियां, चक्की गंडासा समेत तमाम कीमती सामान जल गया। घर को काफी नुकसान हुआ है।