फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Cyclist Mahesh Kumar reached Panipat and made people aware

Panipat News: साइकिलिस्ट महेश कुमार पानीपत पहुंचे, लोगों को किया जागरूक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Cyclist Mahesh Kumar reached Panipat and made people aware
पानीपत। बीसीए स्नातक के छात्र महेश कुमार साइकिल यात्रा करके अंगदान और मानवता का संदेश जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। उनके पिता वायु सेना में सेवाएं प्रदान कर सेवानिवृत हो चुके हैं। करीब 14 देशों में अंग दान करने व सामाजिक मुद्दों को संदेश पहुंचाने को लेकर निकले महेश रेवाड़ी से साइकिल पर हौसले के साथ निकले हैं।
विज्ञापन

महेश कुमार ने मंगलवार को जिला सचिवालय में उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया से मुलाकात कर अपने मिशन की जानकारी दी। जिला परिषद सीईओ डॉ. किरण ने जिला सचिवालय से उनको शुभकामनाएं दी। महेश ने बताया कि वे नेपाल, भुटान, वियतनाम, थाईलेंड, मलेशिया, सिंगापुर, इण्डोनेशिया, फिलिंपिस और चीन आदि देशों से होते हुए हॉंग-कॉंग तक साइकिल पर जाएंगे। उनकी यह पहल न केवल शारीरिक साहस का प्रतीक है बल्कि एक गहरा सामाजिक संदेश भी समाज को दे रही है। अंगदान जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर जागरूकता फैलाना उनके मिशन का हिस्सा है। यात्रा जनवरी में प्रारंभ की थी। उन्होंने एक हजार किलोमीटर का रास्ता तय कर सोमवार को यात्रा पानीपत पहुंची। वे रेवाड़ी से कश्मीर, कन्याकुमारी चार हजार किलोमीटर सोलो साइक्लिंग कर चुके हैं। इंडिया गेट से मुंबई तक की यात्रा उन्होंने 1500 किलोमीटर यात्रा 37 दिन में पूरी की। वे बीसीए से ग्रेजुएट व उनके घर में उनके पिता-माता, एक भाई, एक बहन है। वे स्वामी विवेकानंद से प्रभावित है। वे करनाल से होते हुए कुरुक्षेत्र, अंबाला, चंडीगढ़ रूट से अपनी यात्रा को आगे बढाएंगे। लगभग 300 के करीब उनका अभिनंदन भी लोगों द्वारा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed