{"_id":"1052af425bb2b5961d9a43e0ed53efd6","slug":"current-after-the-death-of-contractor","type":"story","status":"publish","title_hn":"करेंट लगने से ठेकेदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करेंट लगने से ठेकेदार की मौत
अमर उजाला, पानीपत
Updated Sat, 22 Mar 2014 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। बबैल रोड पर फैक्टरी की छत पर हाई वोल्टेज करेंट लगने से एक ठेकेदार की मौत हो गई। हादसा छत से सरिया नीचे डालते वक्त बिजली के तार को छूने से हुआ। ठेेकदार की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया और पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विकास नगर निवासी राजेश (28) लेंटर बांधने का ठेकेदार के तौर पर काम करता था। वह कई दिन से बबैल रोड स्थित एक फैक्टरी में काम कर रहा था। राजेश शुक्रवार को फैक्टरी की छत से सरिया नीचे फेंक रहा था। इसी समय एक सरिया फैक्टरी के नजदीक से जाने वाली बिजली की हाईटेंशन लाइन को छू गया। करेंट का झटका लगते ही राजेश नीचे गिर गया और करेंट लगने से बुरी तरह से झुलस गया। इसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही बबैल नाका प्रभारी कृष्ण सरोहा मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त कराई और परिजनों को सूचित किया। राजेश की मौत का समाचार मिलते ही पूरे परिवार में मातम छा गया। परिवार के लोगों सिविल अस्पताल पहुंचे। यहां पर परिजनों के बयान दर्ज किए और पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। चौकी प्रभारी कृष्ण सरोहा ने बताया कि हादसा फैक्टरी के नजदीक से जाने वाली तारों के साथ सरिया टकराने से हुआ है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया है और परिजनों को सौंप दिया है।