फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   younger brother murder panipat, reletive panipat, dead body panipat

छोटे भाई की हत्या कर रिश्तेदारों को किया फोन, उठा ले जाओ डेडबॉडी

Wed, 15 Jun 2016 12:29 AM IST
beauro panipat
beauro panipat Updated Wed, 15 Jun 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
विकास नगर में कमरों से आने वाले किराए के विवाद में बड़े भाई ने सुआ घोंपकर छोटे भाई को मौत के घात उतार दिया। छोटे भाई की हत्या कर उसने अपने रिश्तेदारों को खुद फोन कर डेड बाडी उठा ले जाने के लिए भी कह दिया। माता-पिता की मौत के बाद दोनों अकेले थे। पुलिस ने वारदात स्थल पर पहुंचकर आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव पड़ोसियों व रिश्तेदारों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


सोमवार रात को थाना चांदनी बाग क्षेत्र के अंतर्गत विकास नगर में भाई-भाई के रिश्ते तार-तार हो गए। देर रात कमरों के किराए को लेकर बड़े भाई अमित ने छोटे भाई अंकित (19) की सुआ घोंपकर हत्या कर दी। छोटे भाई अंकित को मारने के बाद भी अमित के हाथ एक बार भी नहीं कांपे और एक के बाद एक कई बार वार किए। उसने खुद ही अपने रिश्तेदार को फोन कर वारदात की सूचना दी। पड़ोसी अतर सिंह रावल ने बताया कि दोनों भाई विकास नगर में ही अलग-अलग मकान में रहते थे। बड़ा भाई अमित शादीशुदा है, जबकि अंकित अभी आईटीआई की पढ़ाई कर एक दुकान पर पार्ट टाइम काम करता था।
विज्ञापन


उनके पिता की पांच साल पहले व मां की 15 साल पहले मौत हो चुकी है। दोनों का कमरों के किराए को लेकर अकसर विवाद रहता था। अमित के पास सौ गज का प्लाट व किराए के पांच कमरे थे, जबकि अंकित के पास 200 गज का प्लाट व किराए के लिए तीन कमरे थे। अमित अकसर कमरों से आने वाले किराए को मांगता था। अमित ने कई बार पहले भी अंकित की पिटाई की थी। सोमवार दोपहर को दोनों भाइयों में कमरों के किराए को लेकर विवाद हो गया था। अमित ने अंकित को थप्पड़ मारा दिया था। अंकित ने उसके पास आकर पूरी आपबीती सुनाई थी। अंकित के कहने पर उसने भी अमित को समझाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार देर रात अंकित बड़े भाई अमित के घर चला गया। दोनों भाइयों का रात भी खूब विवाद हुआ। आरोप है कि अमित ने छोटे भाई अंकित की छाती व पेट में एक के बाद छह बार सुए से वार किए। अंकित खून से लथपथ हालत में अमित के घर ही गिर गया। वह भी शोर सुनकर घर से बाहर निकला। अमित खुद अपने रिश्तेदारों व दोस्तों को फोन कर अंकित की डेडबाडी उठा ले जाने की बात कह रहा था। वह अंकित को खून से लथपथ हालत में निजी अस्पताल में लेकर पहुंचा, जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। उन्होंने तुरंत मामले की सूचना सेक्टर 29 चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी बड़े भाई अमित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रिश्तेदारों के बयानों पर पंचनामा भर पोस्टमार्टम करवाकर शव रिश्तेदारों व पड़ोसियों को सौंप दिया है।

शव लेने वाला भी कोई सगा नहीं
दोनों भाइयों का एक दूसरे के अलावा दुनिया में कोई नहीं था। माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया। पोस्टमार्टम होने के बाद अंकित का शव लेने वाला भी कोई सगा संबंधी नहीं पहुंचा। पुलिस ने शव को उसके मामा व पड़ोसियों को सौंप दिया। अंकित के शव का विकास नगर में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

खुद पर ही निर्भर था अंकित
पड़ोसी अतर सिंह ने बताया कि अंकित बड़ा शरीफ था। वह आईटीआई में पढ़ाई कर रहा था। अंकित सुबह खुद खाना बनाकर खाता था। आईटीआई से आने के बाद अंकित कपड़े धोकर दुकान पर चला जाता था। अंकित खुद पर ही निर्भर था। अंकित की मौत के बाद क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

एक हफ्ते में तीन बार हुए रिश्ते तार तार
-एक सप्ताह में जिले में तीन बार रिश्ते तार-तार हो चुके है। आठ जून को जाटल रोड निवासी पति सुभाष गोयल ने दूसरी महिला से प्रेम प्रसंग के चलते अपनी पत्नी रेणु गोयल की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी।
-गांव झट्टीपुर में बकरी पालक जोगिंद्र की उसी की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर रस्सी से गला घोटकर हत्या कर दी। पुलिस को गुमराह करने के लिए पत्नी ने मनघंड़त कहानी भी बनाई।

-सोमवार रात चंद पैसों के लालच में विकास नगर में बड़े भाई अमित ने छोटे भाई अंकित की सूए से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों का एक-दूसरे के अलावा दुनिया में कोई नहीं था।


विकास नगर में बड़े भाई ने छोटे की सुआ घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी अमित के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
अतर सिंह, प्रभारी सेक्टर 29 चौकी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed