फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Worker dies after filling air in pulp through pressure pipe in Panipat

मजाक-मजाक में चली गई जान: पानीपत की फैक्टरी में काम करने आया था कन्हैया, साथी का मजाक पड़ा भारी, मौत

Mon, 28 Apr 2025 03:14 PM IST
अंकेश ठाकुर माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 28 Apr 2025 03:14 PM IST
सार

हरियाणा के पानीपत में एक फैक्टरी मजदूर की मौत की घटना से खलबली मच गई। साथी मजदूर ने उसके साथ ऐसा मजाक किया कि उसकी जान चली गई। पुलिस ने फैक्टरी मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन
Worker dies after filling air in pulp through pressure pipe in Panipat
पुलिस ने केस दर्ज का जांच शुरू कर दी है। - फोटो : संवाद

विस्तार

पानीपत की धागा फैक्टरी में श्रमिकों को आपस मे मजाक करना भारी पड़ गया। एक श्रमिक ने साथी श्रमिक की गूदा में प्रेशर पाइप से हवा भर दी, जिससे तबीयत बिगड़ने से श्रमिक की मौत हो गई। मृतक उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात का रहने वाला था। 15 दिन पहले ही फैक्टरी में काम करने पानीपत आया था। थाना सेक्टर-29 पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी श्रमिक, फैक्टरी के मालिक और सेफ्टी इंचार्ज के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन


कानपुर देहात के भूप सिंह ने बताया कि उसका छोटा बेटा कन्हैया कश्यप 14 अप्रैल को पानीपत में फैक्टरी में काम करने के लिए आया था। वह यहां पर पसीना कलां में एक धागा फैक्टरी में मशीन चलाने का काम करता था। दो दिन पहले गांव का ही सिद्धू भी उनकी फैक्टरी में आया था। 26 अप्रैल की शाम लगभग आठ बजे सिद्धू ने कन्हैया की गूदा में प्रेशर पाइप लगाकर हवा भर दी। पेट मे अधिक हवा भरने के कारण उसकी तबीयत खराब हो गई। तुरंत उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


पहले तो फैक्टरी के कर्मचारियों ने इस बात को दबाने का प्रयास किया। लेकिन शाम तक परिजनों को इसकी खबर लगी तो खलबली मच गई। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा गया। जहां से चिकित्सकों ने शव का पोस्टमार्टम करने से इंकार कर दिया और शव को खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर आरोपी श्रमिक फैक्टरी के मालिक और सेफ्टी इंचार्ज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना सेक्टर-29 प्रभारी सुभाष ने बताया कि केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed