फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   woman attempt murder, case file, police, panipat

विवाहिता को गला घोंटकर मारने का प्रयास, केस दर्ज

Wed, 20 Jul 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो पानीपत
ब्यूरो पानीपत Updated Wed, 20 Jul 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
woman attempt murder, case file, police, panipat
attempt murder - फोटो : demo pic
यूपी के कैराना में गांव जलालपुर द्वितीय निवासी विवाहिता की दहेज न लाने पर गला घोंटकर हत्या की कोशिश की गई। विवाहिता का आरोप है कि उसे दहेज के लिए शादी के बाद से ही प्रताड़ित किया जा रहा है। थाना सदर पुलिस ने मामले में पति समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


यूपी के कैराना में गांव जलालपुर द्वितीय निवासी मुबिन की उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। मुबिन के पिता अकबर निवासी जलालपुर द्वितीय ने बताया कि उसने पांच साल पहले अपनी बेटी की शादी कैराना के रियासत के साथ की थी। शादी के बाद से ही उसका पति रियासत और देवर मोबिन उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे है। उसे हर रोज मारा पीटा जाता है। कई बार आरोपियों ने उसको फोन करके भी पैसों की मांग की थी। पैसे ना देने पर आरोपी उसकी बेटी को मारने की धमकी भी देते थे।
विज्ञापन


आरोपियों ने कुछ दिन पहले पति रियासत,देवर मोबिन,सलीम निवासी जलालपुर व सालादीन निवासी करनाल ने मुबिन की दहेज के लिए पिटाई की और उसका गला घोंटकर जान से मारने का प्रयास किया। पड़ोसियों ने उसकी बेटी मुबिन को बचाया था। पुलिस ने पीड़िता मुबिन के बयानों पर आरोपी पति रियासत समेत सभी चारों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने तथा जान से मारने का प्रयास करने के आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
सतीश कुमार,इंचार्ज थाना सदर पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed