फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   vijilenc,twenty lac,fir

20 लाख का जुर्माना जमा किया, विजिलेंस ने कसा था शिकंजा

Fri, 26 May 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Fri, 26 May 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
 बिजली निगम की विजिलेंस ने मतलौडा की टावर कंपनी में छापा मारने के बाद जुर्माना लगाया था। इस मामले में कंपनी ने 20 लाख रुपये जमा करा दिए है। विजिलेंस के शिकंजा कसने के बाद ही कंपनी ने राशि जमा कराई है।
विज्ञापन

गोहाना रोड स्थित बिजली विजिलेंस के कार्यालय को सूचना मिली थी कि एक कंपनी के मतलौडा में लगे टावर पर बिजली चोरी हो रही है। इसके बाद विजिलेंस अधिकारियों ने टीम गठित करते हुए बताए गए स्थान बिजली निगम के अधिकारियों के साथ मिलकर छापा मारा। छापे के दौरान टावर के अंदर बिजली चोरी मिली। विजिलेंस ने फरवरी में छापा मारा था। उस दौरान टावर कंपनी पर 20 लाख रुपये के करीब जुर्माना लगाया था, लेकिन कंपनी ने जुर्माना जमा नहीं किया। विजिलेंस के डीएसपी सतीश वत्स ने चार्ज संभालने के बाद जुर्माने की बकाया राशि और चोरी के दर्ज केसों की फाइलों को तलब कर लिया। इसी कड़ी में विजिलेंस ने टावर कंपनी पर भी शिकंजा कस दिया। इसके बाद टावर कंपनी ने बुधवार को 20 लाख रुपये के करीब का जुर्माना जमा करा दिया।
विज्ञापन


बकाया राशि और दर्ज मामलों की फाइलों का रिकॉर्ड तैयार कराकर उन्हें प्राथमिकता से निपटाया जा रहा है। सख्ती भी की जा रही है। कई ने जुर्माने की राशि जमा करा दी है। इनमें मतलौडा की टावर कंपनी भी शामिल है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

सतीश वत्स, डीएसपी, बिजली विजिलेंस। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed