फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two Cousins died in Accident at Panipat

Accident in Panipat: जागरण से लौट रहे दो चचेरे भाइयों को ट्रैक्टर ने कुचला, घर के इकलौते बेटों की मौत से पसरा मातम 

Thu, 07 Jul 2022 01:09 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 07 Jul 2022 01:09 PM IST
सार

गांव नोहरा निवासी संदीप अपने चचेरे भाई अक्षय और दीपक के साथ गांव खुखराना में अपने दोस्त के घर जागरण में गया था। देर रात घर लौटते समय हादसा हो गया।  

विज्ञापन
Two Cousins died in Accident at Panipat
दीपक और अक्षय। - फोटो : फाइल

विस्तार

पानीपत के गांव नोहरा के पास जागरण से घर लौट रहे दो चचेरे भाइयों को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। दोनों ही घर के इकलौते थे। हादसे के बाद परिवार में गमगीन माहौल है। मतलौडा थाना पुलिस कार्रवाई में जुटी है। 

विज्ञापन


गांव नोहरा निवासी संदीप ने बताया कि वह केबल का काम करता है। बुधवार रात करीब 8 बजे वह अपने चचेरे भाई अक्षय (17) पुत्र विनोद और दीपक (16) पुत्र जयपाल के साथ गांव खुखराना में अपने दोस्त के घर जागरण में गया था। वह देर रात घर लौट रहे थे। जब वह गांव नोहरा से 500 मीटर पहले पहुंचे तो उसने शौच के लिए सड़क किनारे बाइक रोकी। अक्षय और दीपक बाइक के पास खड़े थे, जबकि वह एक खेत में गया था। इसी बीच ट्रैक्टर चालक ने अक्षय और दीपक को कुचल दिया। जब तक वह दौड़ कर सड़क पर पहुंचा, तब तक आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो चुका था। उसने पास जाकर देखा तो अक्षय की मौत हो चुकी थी। वह दीपक को अस्पताल लेकर जाने लगा तो रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। उसने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी, सूचना मिलते ही थर्मल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया। गुरुवार को पुलिस ने बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

 

चार बहनों में इकलौता भाई था दीपक

दीपक के पिता जयपाल ने बताया कि वह पब्लिक हेल्थ में कार्यरत है। उसके 5 बच्चे हैं, जिनमें चार बेटी और सबसे छोटा बेटा दीपक था। दीपक 11वीं कक्षा का छात्र था। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में चीख पुकार मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन बहनों में दूसरे नंबर पर था अक्षय

अक्षय के पिता विनोद ने बताया कि वह मजदूरी करते हैं। उनके चार बच्चे हैं जिनमें तीन बेटी और एक बेटा अक्षय था। अक्षय दूसरे नंबर पर था। वह बाइक मैकेनिक के पास काम सीखता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed