{"_id":"590a20394f1c1b810d441faf","slug":"two-child-water-cmo-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो नाबालिगों को सीएमओ कार्यालय में दो माह तक पानी पिलाने की सजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो नाबालिगों को सीएमओ कार्यालय में दो माह तक पानी पिलाने की सजा
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
Updated Wed, 03 May 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुवेनाइल कोर्ट ने चोरी के एक मामले में अंबाला जेल में विचाराधीन दो नाबालिगों को पानीपत के सिविल सर्जन कार्यालय में पानी पिलाने की सजा सुनाई है। दोनों किशोर सुबह नौ से शाम पांच बजे तक पानी पिलाएंगे। जिले में यह इस तरह की सजा सुनाने का पहला मामला है। चोरी के दो नाबालिग आरोपियों को जेएमआईसी हिमांशु की अदालत में सुनाई गई सजा चर्चा का विषय बनी रही।
बरसत रोड और ज्योति कॉलोनी निवासी दो नाबालिगों को पुलिस ने चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। दोनों की उम्र करीब 15 और 16 साल है। चोरी के आरोपियों को अंबाला जेल भेज दिया गया। अंबाला जेल से पुलिस दोनों आरोपियों को बुधवार को लेकर पानीपत आ गई। दोनों के परिजनों को भी बुलाया गया था। दोनों आरोपियों को जेएमआईसी हिमांशु की अदालत में पेश किया गया। जुवेनाइल कोर्ट ने दोनों किशोरों को चोरी को दोषी मानते हुए दो माह तक सिविल सर्जन कार्यालय में पानी पिलाने की सजा सुनाई।