फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two accused of swindling gang arrested for making obscene videos through video call

अश्लील वीडियो बना ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश: लड़की के नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज लड़कियों के जरिये ही परोसते थे अश्लीलता

Wed, 15 Dec 2021 02:01 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 15 Dec 2021 02:01 AM IST
सार

आरोपी लड़की के नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज अश्लील वीडियो कॉल कर रिकॉर्डिंग कर लेते थे। बाद में उसे वायरल करने की धमकी देकर लोगों से पैसे ऐंठते थे। गिरोह के दो आरोपियों को  सीआईए-1 ने राजस्थान से काबू किया है।

विज्ञापन
Two accused of swindling gang arrested for making obscene videos through video call
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लड़की के नाम से फर्जी फेसबुक अकांउट बनाकर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज दोस्ती करने और बाद में अश्लील वीडियो कॉल कर उसकी रिकार्डिंग कर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पानीपत पुलिस (हरियाणा) ने धरदबोचा। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से एक को जेल भेज दिया गया, वहीं दूसरे को पूछताछ के लिए पुलिस ने सात दिन की रिमांड पर लिया है। 

विज्ञापन


आरोपियों से प्राथमिक पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी किसी और के नाम से लिए सिम कार्ड का प्रयोग कर लड़की के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाते थे।  फिर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजते थे। बाद में भरोसे में लेकर वीडियो कॉल कर लड़कियों के जरिये अश्लीलता परोसते थे। इस दौरान वीडियो कॉल रिकॉर्ड कर लेते थे। इसके बाद इसे वायरल करने की धमकी देकर लोगों से रकम ऐंठी जाती थी। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि एक युवक ने किला थाना पुलिस को दी शिकायत दी कि 5 दिसंबर को फेसबुक पर एक लड़की ने फ्रेड रिक्वेस्ट भेजी, जिसे उसने स्वीकार कर लिया। फिर वीडियो कॉल की और लड़की कपड़े उतारने लगी। इसे रिकाॅर्ड कर उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है। आरोप लगाया कि 50 हजार रुपये उससे मांगे जा रहे हैं। दबाव में उसने 10 हजार रुपये दे भी दिए हैं। किला थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने सीआईए-1 को सौंपी थी जांच

एसपी शशांक कुमार सावन के इस मामले की जांच सीआईए-1 को सौंपी थी। सीआईए ने पुनहाना जुरहाड़ा मोड से 8 दिसंबर को आरोपी रिजवान पुत्र सरफुद्दीन निवासी ओलंदा, भरतपुर, राजस्थान को काबू किया। इसके बाद उसके साथी मोहम्मद वकील निवासी कैथवाडा, भरतपुर, राजस्थान को सोमवार की शाम को पकड़ा। ये मिलकर वारदात करते थे। 



सीआईए-1 प्रभारी राजपाल अहलावत ने बताया कि रिजवान को पांच दिन के रिमांड पर लिया गया था।  उसकी निशानदेही पर मोहम्मद वकील को पकड़ा गया। दोनों से वारदात में प्रयोग मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। मंगलवार को न्यायालय में पेश कार वकील को सात दिन की रिमांड पर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed