फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   thief, fog, showroom, stolen

चोरों ने उठाया धुंध का फायदा, शोरूम से लाखों की चोरी

Thu, 08 Dec 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत Updated Thu, 08 Dec 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
thief, fog, showroom, stolen
पानीपत - फोटो : bureau
घनी धुंध व ठंड का फायदा उठाकर चोरों ने इसराना में दस्तक देनी शुरू कर दी है। इसराना बाजार में बुधवार रात चोरों ने एक इलेक्ट्रोनिक्स शोरूम को निशाना बनाकर करीब छह लाख की एलईडी पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन


वीरवार सुबह चोरी की वारदात का पता चलने पर शो रूम मालिक की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। वीरेंद्र सिंह निवासी कारद ने बताया कि इसराना बाजार में इलेक्ट्रोनिक्स शोरूम है।
विज्ञापन


वह बुधवार सायं करीब साढ़े सात बजे शोरूम को बंद कर अपने घर चला गया। उसको वीरवार सुबह करीब सात बजे शोरूम के साथ एक अन्य दुकानदार ने शोरूम में चोरी होने सूचना दी। वह सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने शोरूम से करीब 34 एलईडी चोरी हुई मिली। जिनकी कीमत करीब छह लाख रुपये है। शोरूम मालिक वीरेंद्र सिंह की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की पड़ताल कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस ने एफएसएल टीम को बुला कर साक्ष्य जुटाने का कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed