फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   theft, home, Advocate, police, panipat, haryana

ताले तोड़कर वकील के घर से नकदी समेत चार लाख रुपये का सामान चोरी

Fri, 12 Aug 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Fri, 12 Aug 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
theft, home, Advocate, police, panipat, haryana
चोरी - फोटो : पानीपत
पानीपत। शहर के आठ मरला चौक स्थित एक वकील के घर से चोरों ने ताले तोड़कर दस तोले सोने के जेवरात व पांच सौ ग्राम चांदी चोरी कर ली। चोरों ने वारदात को छत के रास्ते मकान में घुसकर अंजाम दिया। सुबह परिजनों की सूचना पर आठ मरला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। वकील रात को अपने एक नजदीकी रिश्तेदारों को दिल्ली एयरपोर्ट पर छोड़ने गया था। पुलिस ने वारदात स्थल का मुआयना कर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


चोरों ने वीरवार रात आठ मरला स्थित वकील कुलविंद्र सिंह के मकान में चोरी कर ली। कुलविंद्र सिंह ने बताया कि वह वीरवार को परिवार समेत अपने रिश्तेदारों को दिल्ली एयरपोर्ट पर छोड़ने के लिए गया था। सुबह परिवार समेत घर लौटा तो कमरों के ताले टूटे हुए थे। अलमारी का सामान बिखरा हुआ था। अलमारी में रखे 10 तोले सोने के जेवरात व 500 ग्राम चांदी चोरी मिली। चोर छत के रास्ते से मकान में घुसे थे। चोरी की सूचना पर आठ मरला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल की टीम ने वारदात स्थल से नमूने जुटाए। पुलिस ने वकील कुलविंद्र सिंह के बयानों पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


वर्जन ::::::::::::
आठ मरला स्थित मकान में चोरी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने वारदात स्थल का जायजा लेकर परिजनों के बयानों पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयबीर सिंह, प्रभारी, आठ मरला पुलिस चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed