फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   sangrur, three friend,delhi

संगरूर से भागे तीन दोस्त पहले दिल्ली गए, फिर पानीपत आए, जीआरपी ने पकड़े

Thu, 20 Apr 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Thu, 20 Apr 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
 रेलवे स्टेशन पानीपत की जीआरपी ने पंजाब से भागे तीन बच्चों को प्लेटफार्म नंबर दो व तीन से पकड़ा। सभी को थाने ले जाकर पुलिस ने खाना खिलाया फिर पूछताछ की। बच्चों ने बताया कि वे पंजाब के संगरूर के रहने वाले हैं। तीनों ने अपना-अपना नाम मोहम्मद अजमेर, मोहम्मद अनस और मोहम्मद शाहबाद बताया। वे तीनों संगरूर के मदीना मुस्लिम पब्लिक स्कूल में पढ़ते हैं और घूमने के लिए संगरूर से ट्रेन में बैठकर नई दिल्ली स्टेशन पहुंचे। वहां कुछ देर रुकने के बाद वे पंजाब जाने वाली ट्रेन में बैठ गए। रास्ते में उनका मन पानीपत घूमने का किया तो उतर गए। यहां पर जीआरपी ने उन्हें पकड़ लिया। तीनों बच्चों को शहर के सामान्य अस्पताल से मेडिकल कराने के बाद शोंधापुर स्थित बाल अनाथालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन

स्कूल बैग देखकर पकड़े गए बच्चे
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तीनों बच्चे स्टेशन पर स्कूल बैग लेकर घूम रहे थे। इसी दौरान राउंड पर निकले पुलिसकर्मियों की नजर उन पर पड़ गई। बच्चों के पास स्कूल बैग देखकर बच्चों को शक हुआ। पुलिस उनके पहुंची तो वे भागने लगे। इस पर पुलिस ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। तीनों ने पूछताछ में बताया कि वे छठी क्लास में पढ़ते हैं।
विज्ञापन


पानीपत स्टेशन पर पंजाब के तीन बच्चों को करीब साढ़े ग्यारह बजे पकड़ा गया है। सामान्य अस्पताल में मेडिकल करवाकर तीनों को बाल अनाथालय भेज दिया गया है। इसकी जानकारी सीडब्ल्यूसी कार्यालय को दे दी गई है।       
विज्ञापन
विज्ञापन

बृजपाल सिंह राणा, थाना प्रभारी, जीआरपी पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed