फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   reading, taker, and, his, wife, doing, light, theaping

रीडिंग लेने वाला और उसकी पत्नी कर रहे थे बिजली चोरी, पकडे़

Sun, 26 Mar 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Sun, 26 Mar 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
reading, taker, and, his, wife, doing, light, theaping
पानीपत - फोटो : पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पानीपत। बिजली निगम में रीडिंग लेने वाले रिटायर्ड फौजी और उसके चचेरे भाई को निगम के स्पेशल थाना स्टाफ ने बतरा कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया। रिटायर्ड फौजी और उसकी पत्नी समेत पांच लोगों पर मीटर टेंपरिंग का आरोप है। फिलहाल पकड़े गए दोनों आरोपियों का शनिवार को अदालत से एक दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है। गिरोह के सरगना की तलाश में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस दोनों की पत्नियों समेत तीन महिलाओं की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। मीटरों में गड़बड़ी कर बिजली निगम को लाखों रुपये का चूना लगाने वाले दोनों आरोपियों पर कार्रवाई की जा रही है।
बतरा कॉलोनी निवासी रिटायर्ड फौजी महेंद्र लंबे समय से मीटर रीडिंग लेने के लिए बिजली निगम में डीसी रेट पर कार्यरत है। आरोप है कि रिटायर्ड फौजी और उसके चचेरे भाई हरिपाल सिंह ने अपने और अपनी पत्नियों के नाम दो मीटर घरों में और दो मीटर किराए के लिए बनाए क्वार्टरों में लगाए थे। बिजली निगम की माडल टाउन सब डिविजन के एसडीओ एसके गोयत ने 15 मार्च के आसपास बतरा कॉलोनी में चेकिंग की थी। इस दौरान चारों मीटरों को शक के आधार पर चेकिंग के लिए करनाल लैब भेजा था। वहां पर चेकिंग के दौरान मीटरों में गड़बड़ी मिली। बतरा कॉलोनी में रहने वाले हरियाणा पुलिस के एक कर्मचारी की पत्नी के नाम लगे मीटर में भी गड़बड़ी मिली। इस पर एसडीओ एसके गोयत ने तीन महिलाओं सहित पांच के खिलाफ मीटरों से छेड़छाड़ की शिकायत थाना सिंचाई और बिजली विभाग करनाल को दी थी। इसके आधार पर पुलिस ने पांचों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। बिजली निगम के थाना स्पेशल स्टाफ ने बतरा कॉलोनी में छापा मारकर आरोपी रिटायर्ड फौजी महेंद्र और उसके चचेरे भाई हरिपाल को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को शनिवार को अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड मांगा गया। अदालत ने उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन

पूछताछ में खुलेंगे कई राज
रिमांड पर लिए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ में कई राज खुलने की उम्मीद है। पुलिस और निगम के अधिकारियों का मानना है कि मीटरों से छेड़छाड़ करने वाले बड़े गिरोह के साथ आरोपी जुड़े हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक बतरा कॉलोनी के कई अन्य लोगों के मीटरों में भी छेड़छाड़ हुई। इस बारे में आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी रेट पर बिजली निगम में कार्यरत था महेंद्र
महेंद्र रिटायर्ड फौजी होने के कारण बिजली निगम में ही डीसी रेट पर कार्यरत था। वह मॉडल टाउन सब डिविजन के साथ सेक्टर-6 में भी मीटरों की रीडिंग लेता था। आरोपी ने अपने नाम के साथ ही अपनी पत्नी के नाम पर भी निगम से बिजली का मीटर लगवाया हुआ था। उसने अपनी नौकरी का फायदा उठाते हुए मीटर से छेड़छाड़ कर ली। पूछताछ में बताया कि मीटर खराब होने पर एक साल पहले ही आरोपियों ने मीटर बदलवाए थे।
यूपी से जुड़े हो सकते हैं तार
आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि उन्होंने अपने मीटरों में गड़बड़ी यूपी के शामली निवासी एक व्यक्ति से कराई थी। वह गिरोह का सरगना बताया जा रहा है। उसके पकड़े जाने पर पुलिस को बड़ी सफलता मिल सकती है। पुलिस उसे जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।
प्रति मीटर दिए दो हजार
बतरा कॉलोनी के आरोपियों से पुलिस को पता चला कि उन्होंने यूपी के शामली निवासी किसी व्यक्ति से टेंपरिंग कराई थी। आरोपी महेंद्र ने बताया कि उसको लोग राजेंद्र नाम से जानते हैं। मीटरों में गड़बड़ी करने पर प्रति मीटर दो हजार रुपये लिए थे। पांचों मीटरों के दस हजार रुपये राजेंद्र को दिए थे। बिजली निगम के अधिकारियों का मानना है कि आरोपियों ने पिछले एक साल से मीटरों में गड़बड़ी कर रखी थी। निगम आरोपियों से एक से डेढ़ लाख रुपये जुर्माना वसूल सकता है।
प्रति यूनिट के हिसाब से बेची बिजली
आरोपी महेंद्र ने बतरा कॉलोनी में ही क्वार्टर बनाकर किराए पर दिए हुए हैं। आरोप है कि किराएदारों से प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली बिल वसूला जाता था। दूसरी तरफ मीटरों से छेड़छाड़ करके कम रीडिंग की बिल जमा करता था।

बिजली चोरी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। मीटरों में गड़बड़ी करने का मामला संज्ञान में आया है। इसके आधार पर निगम ने स्पेशल थाना स्टाफ को जानकारी देते हुए शिकायत दर्ज कराई है। यदि कोई भी व्यक्ति गड़बड़ी करने या कराने वालों के बारे में निगम को सूचना देता है तो उसे बिजली निगम पुरस्कार देगा।  

पंकज धवन, एक्सईएन, बिजली निगम।

बतरा कॉलोनी में पांच मकानों में मीटर टेंपरिंग पकड़ी गई है। पुलिस ने दो लोगों को काबू किया है। इनमें से एक आरोपी बिजली निगम में मीटर रीडिंग लेता था। दोनों का एक दिन का पुलिस रिमांड लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही इस मामले से जुड़े अन्य लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
रामजीत सिंह, प्रभारी, थाना सिंचाई व बिजली करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed