{"_id":"576c28794f1c1bb40cb47e8c","slug":"ransom-crime-firing-doctor-killers-panipat-attack-panipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत में रंगदारी न देने पर डॉक्टर को दिनदहाड़े क्लीनिक में मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पानीपत में रंगदारी न देने पर डॉक्टर को दिनदहाड़े क्लीनिक में मारी गोली
ब्यूरो/अमर उजाला,पानीपत
Updated Thu, 23 Jun 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
डॉक्टर देवराज
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समालखा। शहर के पुराना बस अड्डा स्थित देव क्लीनिक के संचालक डॉ. देवराज नासा को पचास लाख की रंगदारी न देने पर सरेशाम क्लीनिक में घुसकर ही गोली मार दी गई। बदमाशों ने बीच बचाव करते एक मरीज को भी गोली मार घायल कर दिया। बदमाश बाद में हवाई फायर करते हुए फरार हो गया। बदमाश चंडीगढ़ नंबर की गाड़ी में सवार थे।
शहर के सबसे व्यस्त बाजार में हुई इस दुस्साहसिक वारदात से हड़कंप मच गया। डाक्टर व मरीज को घायलावस्था में पानीपत के एक अस्पताल में दाखिल कराया गया है। भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे डीएसपी और एसएचओ ने जांच पड़ताल और पूछताछ की लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका है।
वारदात वीरवार शाम करीब छह बजे की है। डॉक्टर देवराज नासा पुराने बस अड्डे स्थित अपने क्लीनिक पर रोजाना की तरह मरीजों का इलाज कर रहे थे। इसी दौरान एक बदमाश ने क्लीनिक में आकर डॉक्टर से पचास लाख रुपये की मांग की।
विज्ञापन
कोई कुछ समझ पाता बदमाश ने हथियार निकालते हुए डॉक्टर पर फायर कर दिया। डॉक्टर के पैर में गोली लग गई। वहां इलाज के लिए बैठे गांव भोड़वाल माजरी निवासी महिपाल ने बदमाश को रोकने की कोशिश की तो बदमाश ने उसकी जांघ में भी गोली मार दी। बदमाश वहां से निकल भागा और रोड पर आकर भी फायरिंग करते पुराने बस अड्डे पर पहले से ही खड़ी एक कार में बैठकर फरार हो गया।
सूचना मिलने पर डीएसपी गोरखपाल राणा, थाना प्रभारी नरेंद्र दहिया व चौकी इंचार्ज संदीप कुमार ने मौके पर पहुंचे। डॉक्टर देवराज नासा व मरीज महिपाल को सीएचसी में दाखिल कराया गया। जहां से दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल पानीपत रेफर कर दिया। फिलहाल दोनों खतरे से बाहर हैं।
डॉक्टर देवराज नासा ने बताया कि बदमाश ने क्लीनिक में आते ही उससे 50 लाख रुपये देने की मांग की। उसने पैसे न होने व न देने की बात कही। वह कुछ समझ पाता, इससे पहले ही बदमाश ने उस पर गोली चला दी। पुलिस ने उसके बयानों के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कार में सवार होकर आए थे बदमाश
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार क्लीनिक से एक बदमाश फायर करता हुआ पुराने बस अड्डे पर खड़ी चंडीगढ़ नंबर की स्विफ्ट कार में बैठकर फरार हुआ। बताया जाता है कि कार में तीन बदमाश पहले सवार थे।
भाई की भी की गई थी हत्या
डॉ. देवराज नासा के भाई वेदप्रकाश नासा की भी बदमाशों ने आठ-नौ साल पहले गोली मारकर हत्या कर दी थी। बदमाशों ने रंगदारी की मांग पूरी ना करने पर उसकी हत्या कर दी थी।
वर्जन
पुराना बस अड्डा स्थित देव क्लीनिक के संचालक देवराज नासा व एक मरीज महिपाल को गोली मारने की सूचना मिली थी। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने बयान दर्ज कर लिए हैं और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची जा रही है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले को जल्द ही सुलझा दिया जाएगा।
गौरखपाल राणा, डीएसपी, समालखा।