फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Punjab resident combine helper murdered in Panipat

Panipat: पंजाब निवासी कंबाइन हेल्पर की गढ़ी त्यागन में हत्या, कंबाइन मालिक व चालक पर केस

Sat, 14 Oct 2023 07:40 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, समालखा, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, समालखा, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 14 Oct 2023 07:40 PM IST
सार

परिजनों की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पहले 174 की कार्रवाई की गई थी, बाद में पोस्टमार्टम में चोट के निशान मिले तो हत्या की धारा लगाई।

विज्ञापन
Punjab resident combine helper murdered in Panipat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के पानीपत के समालखा कस्बे के गढ़ी त्यागन गांव में पंजाब के पटियाला निवासी एक कंबाइन मशीन के हेल्पर की हत्या कर दी गई। उसके सिर व शरीर पर चोट के निशान हैं। पुलिस ने कंबाइन मालिक और चालक पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पहले पुलिस ने इसमें 174 की कार्रवाई की थी। अब मामले में हत्या की धारा जोड़ी है। आरोपियों ने हेल्पर को पेट में दर्द होने की सूचना परिजनों को दी थी।
विज्ञापन


पंजाब के पटियाला जिला निवासी मनदीप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके मामा जगतार सिंह करतारपुर कॉलोनी रवास ब्राह्मणा जिला पटियाला पंजाब निवासी समालखा के गढ़ी त्यागन गांव में कंबाइन मशीन पर हेल्पर थे।
विज्ञापन


वह आठ अक्तूबर को कंबाइन मशीन पर बतौर हेल्पर आए थे। 12 अक्तूबर को उसके पास गढ़ी त्यागन से मामा के मोबाइल से फोन आया कि जगतार सिंह के पेट में दर्द हो गया है। उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। इसके कुछ देर बाद फोन आया कि उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका शव सरकारी अस्पताल में रखा है। सूचना मिलते ही वह अपने मामा के ताऊ के बेटे सुरमक सिंह निवासी गांव हसनपुर जिला पटियाला व गुरबचन सिंह निवासी लानरी जिला पटियाला के साथ सरकारी अस्पताल समालखा पहुंचा। वहां मामा के शव की शिनाख्त की। हल्दाना चौकी पुलिस ने 13 अक्तूबर को शव का पोस्टमार्टम कराया तो उसके शरीर पर चोट के निशान थे।


इस पर पुलिस को शिकायत देकर कंबाइन मालिक व चालक पर हत्या करने का शक जाहिर किया। समालखा थाना प्रभारी महिपाल ने पुष्टि करते हुए बताया कि पहले पुलिस ने इस मामले में 174 की कार्रवाई की थी, लेकिन डाॅक्टर की रिपोर्ट में चोट के निशान पाए जाने व शिकायत के आधार पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed